सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vikas ki baat -library court road nahan

Sirmour News: नाहन में 25 लाख रुपये से चमकने लगी कोर्ट सड़क

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
vikas ki baat -library court road nahan
नाहन में लाइब्रेरी-कोर्ट मार्ग पर की जा रही टारिंग। संवाद
विज्ञापन
विकास की बात--
Trending Videos


सचित्र--



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन के अंतर्गत आने वाली लाइब्रेरी चौक-कोर्ट सड़क की खस्ताहालत को सुधारने के लिए टारिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 25 लाख रुपये की राशि से इस मार्ग पर टारिंग का कार्य किया जा रहा है। इससे पहले इस संकरे मार्ग को चौड़ा भी किया गया था।

सड़क की टारिंग का कार्य लोक निर्माण विभाग कर रहा है। इसके लिए नगर परिषद ने करीब 25 लाख रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग को जारी की थी। इस मार्ग को पहले चौड़ा किया गया, उसके बाद इसकी टारिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लंबे अर्से से यह मार्ग बदहाल पड़ा हुआ था। इस मार्ग की टारिंग उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए थे। इस मार्ग पर वाहन हिचकोले खाते हुए गुजर रहे थे। अधिवक्ता और शहरवासी लंबे समय से इस मार्ग को सुधारने की मांग कर रहे थे। देर से ही सही नगर परिषद ने इस मार्ग की सुध ली और इसकी मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को 25 लाख रुपये जारी किए। अब लोक निर्माण विभाग ने इसपर टारिंग का कार्य शुरू कर दिया है। आधी से ज्यादा सड़क पर टारिंग की भी जा चुकी है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि कोर्ट सड़क को पहले चौड़ा किया गया। इसके बाद अब इसकी टारिंग का कार्य प्रगति पर है। इस सड़क की मरम्मत के लिए नगर परिषद की ओर से लोक निर्माण विभाग को 25 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।

----बाक्स

काम शुरू होने पर अधिवक्ताओं ने ली राहत की सांस

1. युवा अधिवक्ता अमन पुंडीर ने कहा कि लंबे समय से यह मार्ग खस्ताहाल था। इसके कारण वाहन चालक और पैदल राहगीर दोनों ही परेशानी झेल रहे थे। मार्ग दुरुस्त होने पर अब राहत मिल पाएगी।

2. वरिष्ठ अधिवक्ता शकील अहमद शेख ने बताया कि मार्ग को चौड़ा करने से अब जाम की समस्या पेश नहीं आएगी। टारिंग के समय गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि सड़क फिर से न उखड़े।

----संवाद

नाहन में लाइब्रेरी-कोर्ट मार्ग पर की जा रही टारिंग। संवाद

नाहन में लाइब्रेरी-कोर्ट मार्ग पर की जा रही टारिंग। संवाद

नाहन में लाइब्रेरी-कोर्ट मार्ग पर की जा रही टारिंग। संवाद

नाहन में लाइब्रेरी-कोर्ट मार्ग पर की जा रही टारिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed