सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ward 2 ponta abhiyaan

Sirmour News: (पांवटा साहिब वार्ड के हाल- भूपपुर वार्ड -2)

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
ward 2 ponta abhiyaan
(पांवटा साहिब वार्ड के हाल- भूपपुर वार्ड -2)वार्ड दो के भूपपुर में बेहतर जल निकासी नहीं होने स
विज्ञापन
अभियान
Trending Videos

(पांवटा साहिब वार्ड के हाल- भूपपुर वार्ड -2)
भूपपुर क्षेत्र में जलभराव की समस्या का नहीं हुआ समधान, जनता परेशान

पांवटा साहिब में वार्ड-दो के आधे भाग में सीवरेज लाइन और स्ट्रीट लाइट सुविधा नहीं, गर्मिर्यों में पेयजल किल्लत भी बढ़ाती हैं दिक्कतें
-पार्क में बेहतरीन पार्कों का हो निर्माण, लोग बोले- एकमात्र पार्क में भी मात्र चार दिवारी और गेट ही लग सके

सुरेश तोमर/संजय कंवर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पिछले डेढ़ दशक से नगर परिषद के वार्ड-2 भूपपुर क्षेत्र में एनएच-7 के किनारे लगते क्षेत्र में जलभराव की समस्या विकराल रूप धारण करती रही है। लंबे समय बाद भी समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं हो सका है। एनएच के साथ लगती जलनिकासी नालियों की नियमित साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। वार्ड का काफी हिस्सा सीवरेज लाइन और बेहतर स्ट्रीट लाइट व पार्क जैसी सुविधा से वंचित है। गर्मियां शुरू होने पर दर्जनों परिवारों को पेयजल किल्लत भी रहती है।
हर बरसात में जलभराव की समस्या विकराल हो जाती है
1- पिछले डेढ़ दशक से भूपपुर क्षेत्र के सैकड़ों परिवार, दुकानदार जलभराव की विकराल समस्या से जूझ रहे हैं। हर बरसात में चिंता बढ़ती रही है, एनएच पर उचित दुकानों और रिहायशी मकानों में जलभराव हो जाता है। सबसे प्रमुख समस्या का अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक कुमार, स्थानीय निवासी
2-एनएच के साथ लगती जल निकासी नाली की नियमित साफ-सफाई नहीं हो पाती है। इसके चलते नाली कूड़ा कर्कट से भर जाती है। इस नाली को ढकने की जरूरत है। बद्रीपुर से भूपपुर के बीच आधा क्षेत्र सीवरेज लाइन से नहीं जुड़ सका है। सीवरेज लाइन तिब्बती कॉलोनी को जाने वाली गली तक ही है। इस तरफ स्ट्रीट लाइटों के नहीं होने से भी काफी परेशानी रहती है।
-मोहन अग्रवाल, वार्ड-दो के निवासी

3-जलनिकासी नालियों, संपर्क सड़कों और कुछ गलियों की हालत भी ठीक नहीं है। गर्मियों के मौसम में इस वार्ड के दर्जनों परिवार पेयजल दिक्कत से जूझते रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि वे इन समस्याओं का शीघ्र समाध करे। -रेखा वर्मा, इस वार्ड की निवासी
4-वार्ड में कम से कम दो पार्क को होना जरूरी है। इससे बुजुर्गों और बच्चों को भ्रमण के लिए बेहतर स्थल मिल सकेगा। शहर के इस वार्ड में साफ-सफाई को और बेहतर किया जाना जरूरी है। बद्रीपुर के आसपास बनी टाईलनुमा सड़क के दोनों तरफ जलनिकासी बनाई जाए।-उमा, स्थानीय निवासी
5-इस वार्ड में एक मात्र पार्क निर्माण कार्य भी अधर में लटका हुआ है। केवल चार दिवारी व गेट ही लग सके हैं। इसके लिए बजट प्रावधान भी किया गया था, लेकिन इसमें फूल व पौधे ही नहीं लगाए जा सके हैं। कुछ संपर्क सड़कें बदहाल है।-अधिवक्ता कैलाश शर्मा, स्थानीय निवासी

5-अब तक इस वार्ड में निजी कार्यों को ज्यादा तवज्जों मिली है। स्ट्रीट लाइटें कई गलियों में नहीं है। जन हित के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने वाले प्रत्याशी को ही इस बार हो रहे चुनाव में मौके देंगे। हेलोजन की जगह कुछ स्थलों पर एलईडी लाइट लगी है, इसकी रोशनी पर्याप्त नहीं होती है।-एके प्रसाद, स्थानीय निवासी

बाक्स....
वार्ड-दो के विकास को गति प्रदान की गई है : दीपक मलनहंस
- स्थानीय वार्ड के पूर्व पार्षद दीपक मलनहंस ने कहा कि वार्ड-दो के विकास को गति प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया गया है। पिछले पांच वर्षों में अधिकतर संपर्क सड़कों को इंटरलॉक टाईलनुमा बना दिया है। वार्ड के काफी क्षेत्र को सीवरेज योजना से जोड़ दिया गया है। जलभराव की समस्या दूर करने को भी प्रयासरत रहे हैैं।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed