सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   178 polling parties leave for 528 polling booths in Nalagarh

Solan News: नालागढ़ में 528 मतदान बूथों के लिए 178 पोलिंग पार्टियां रवाना

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बैलेट पेपर से होगा पंचायतीराज चुनाव, 40 संवेदनशील और 18 अति संवेदनशील स्टेशन चिह्नित
Trending Videos

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को खंड विकास कार्यालय नालागढ़ के सभागार से तीन दिवसीय चुनाव प्रक्रिया (26, 28 और 30 मई) के तहत कुल 178 पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित गंतव्यों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पार्टियां क्षेत्र के 528 विभिन्न मतदान बूथों पर चुनावी कमान संभालेंगी। खंड विकास अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नालागढ़ अरविंद कुमार ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना करने से पहले आवश्यक निर्वाचन सामग्री विधिवत रूप से उपलब्ध करवाई गई। चूंकि पंचायत चुनाव पारंपरिक बैलेट पेपर (मतपत्र) के माध्यम से संपन्न करवाए जा रहे हैं, इसलिए प्रत्येक पोलिंग पार्टी को बैलेट पेपर, मतपेटियां, मतदाता रजिस्टर, अमिट स्याही, सील, स्टेशनरी और मतदान संबंधी दिशा-निर्देशों की पुस्तिका विशेष तौर पर सौंपी गई है। मतदान प्रक्रिया में कोई त्रुटि न रहे, इसके लिए सामग्री की गहन जांच और सत्यापन के बाद ही टीमों को भेजा गया। खंड विकास नालागढ़ के तहत चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र में कुल 20 सामान्य, 40 संवेदनशील तथा 18 अति संवेदनशील पोलिंग स्टेशन चिह्नित किए गए हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा एवं प्रशासनिक दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

मनलोग कला सबसे दूरस्थ केंद्र, रिजर्व टीमें भी मुस्तैद
निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि नालागढ़ क्षेत्र का सबसे दूरस्थ मतदान केंद्र मनलोग कला में स्थापित किया गया है। भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां के लिए पोलिंग पार्टियों को विशेष रूप से समयबद्ध तरीके से रवाना किया गया है ताकि मतदान शुरू होने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही, किसी भी आपात या आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने बैकअप प्लान तैयार रखा है। इसके तहत 15 सामान्य रिजर्व पोलिंग पार्टियां और 10 महिला रिजर्व पोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं, जो किसी भी समय मोर्चा संभालने के लिए तैयार रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निष्पक्षता और पारदर्शिता की अपील
अरविंद कुमार ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के सख्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी पोलिंग पार्टियां पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि हर बार की तरह इस बार भी नालागढ़ में पंचायतीराज चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed