{"_id":"69d1611cd44afc67400dc8e5","slug":"250-adolescent-girls-received-hpv-vaccine-in-22-health-institutions-across-the-district-solan-news-c-176-1-sln1013-166533-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिलेभर में 22 स्वास्थ्य संस्थानों में 250 किशोरियों को लगा एचपीवी का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिलेभर में 22 स्वास्थ्य संस्थानों में 250 किशोरियों को लगा एचपीवी का टीका
विज्ञापन
पीएचसी नवगांव में एचपीवी टीकाकरण के दौरान पहली लाभार्थी को टीका लगाते स्वास्थ्य कर्मी। स्त्रोत:
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में सुबह 10 बजे से हुआ टीकाकरण शुरू, 11 बजे लगा पहला टीका
स्वास्थ्य विभाग ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाया है अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
जिलेभर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब शनिवार और रविवार को भी वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में शनिवार को सोलन जिले के 22 स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए, जिसमें 250 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में सुबह 10:00 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। दिन का पहला टीका घट्टी की रहने वाली दीक्षा को लगाया गया। टीका लगाने के बाद डॉक्टर ने दीक्षा को 45 मिनट तक अपनी निगरानी में रखा और स्वास्थ्य संबंधी फीडबैक लेने के बाद प्रमाणपत्र देकर घर भेजा। हालांकि, क्षेत्रीय अस्पताल में शनिवार को केवल 7 किशोरियां ही टीका लगवाने पहुंचीं। यह अभियान दोपहर 3 बजे तक जारी रहा। इसके अलावा धर्मपुर, सुबाथू और परवाणू में लगभग 28 किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। यह टीकाकरण अभियान रविवार को भी जारी रहेगा। क्षेत्रीय अस्पताल के डॉक्टरों ने अभिभावकों से अपील की है कि 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को यह टीका जरूर लगवाएं।
धर्मपुर, सुबाथू और परवाणू में 28 किशोरियों का हुआ टीकाकरण
धर्मपुर। चिकित्सा खंड धर्मपुर के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य संस्थानों में भी शनिवार को एचपीवी वैक्सीन के टीके लगाए गए। धर्मपुर, सुबाथू और परवाणू में करीब 28 किशोरियों को कवर किया गया। बीएमओ धर्मपुर डॉ. परविंद्र सिंह ने बताया कि कुछ अभिभावकों और शिक्षकों में अभी भी भ्रांतियां हैं, जिन्हें स्वास्थ्य कर्मी दूर कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अनिवार्य है।
कोट
स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने का पूरा प्रयास कर रहा है। मौसम की खराबी के कारण शनिवार को संख्या कम रही है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और अधिक किशोरियां टीकाकरण के लिए आगे आएंगी।
-डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
Trending Videos