{"_id":"69ba98d1faaaf620510bf23a","slug":"32nd-annual-festival-of-devta-jatra-at-darlaghat-on-march-21-22-solan-news-c-176-1-sln1003-165341-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दाड़लाघाट में देवता जात्रा का 32वां वार्षिक समारोह 21-22 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दाड़लाघाट में देवता जात्रा का 32वां वार्षिक समारोह 21-22 मार्च को
विज्ञापन
विज्ञापन
देवघाटी दाड़लाघाट में सजेगा आस्था का संगम, विधायक होंगे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट। दी सोलन जिला ट्रक ऑपरेटर्ज सहकारी परिवहन सभा दाड़लाघाट एवं दी अर्की तहसील ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वावधान में देवताओं की जात्रा का 32वां वार्षिक समारोह 21 व 22 मार्च को देवघाटी दाड़लाघाट (सुल्ली) स्थित एसडीटीओ प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।
अर्की के विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 21 मार्च को शाम 4:00 बजे देवताओं का आगमन होगा, जबकि शाम 7:30 बजे देव-आरती का आयोजन किया जाएगा। 22 मार्च को दोपहर 12:00 बजे देव-नृत्य (जात्रा) प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे मुख्यातिथि का स्वागत किया जाएगा और दोपहर 2:30 बजे भंडारे (स्वरुचि भोज) का आयोजन होगा। दी सोलन जिला ट्रक ऑपरेटर्ज सहकारी परिवहन सभा एसडीटीओ दाड़लाघाट के अध्यक्ष जयदेव कौंडल, कोषाध्यक्ष राम कृष्ण बंसल एवं अर्की तहसील ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन दाड़लाघाट के प्रधान ऋषि देव शर्मा, ऑफिस इंचार्ज नीलम भारद्वाज सहित समस्त कार्यकारिणी ने सभी से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।
Trending Videos