सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Himachal: Young Woman Strangled to Death, accused Then Hangs Himself from a Tree, Postmortem Report Reveals

हिमाचल: गला दबाकर युवती की हत्या करने के बाद खुद पेड़ से लगा लिया फंदा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
सार

परवाणू पुलिस थाना के तहत भोजनगर गांव समीप करालघाट के घने जंगल में 16 मार्च को संदिग्ध हालात में हुई युवती और युवक की मौत के कारणों की गुत्थी सुलझ गई है। 

Himachal: Young Woman Strangled to Death, accused Then Hangs Himself from a Tree, Postmortem Report Reveals
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू पुलिस थाना के तहत भोजनगर गांव समीप करालघाट के घने जंगल में 16 मार्च को संदिग्ध हालात में हुई युवती और युवक की मौत के कारणों की गुत्थी सुलझ गई है। इसमें युवक ने ही युवती की गला दबाकर हत्या की थी। जिसके बाद आरोपी युवक ने खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आईजीएमसी से मिली युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग का था। इसमें आरोपी युवक शादी के लिए युवती पर दबाव डाल रहा था, लेकिन इसके लिए युवती राजी नहीं थी। 

Trending Videos

16 मार्च को युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया
16 मार्च को युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया था। इस दिन युवती अपने परिजनों के पास सहेली से मिलने का बहाना बनाने युवक से मिलने के लिए गई थी। युवक ने भी यह बात सिर्फ अपने दोस्तों को ही बताई थी। युवक उसे करालघाट के जंगल ले गया। यहां पर युवक ने उस पर शादी का दबाव बनाया लेकिन उसके न मानने पर उसने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद खुद फंदे पर लटक गया। उधर, एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक ने हत्या करने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
16 मार्च को एक वाहन चालक करालघाट देवता के पास शाम करीब 5:15 बजे गाड़ी रोककर मंदिर में गया हुआ था इस बीच उसने वहां पर युवक को पेड़ पर लटके हुए देखा। उसने इसकी सूचना भोजनगर पुलिस चौकी को दी थी कि करालघाट के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। इस दौरान उसे यहां पर एक युवती साथ में जमीन पर गिरी पड़ी दिखी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां पर जांच के दौरान पाया कि युवक का शव पेड़ से लटका हुआ था। जबकि युवती का शव साथ में ही जमीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय करण पुत्र लायक राम निवासी खील को मोड़ (पडगयानी) के रूप में की है। जबकि अभी युवती की पहचान 20 वर्षीय यशिका लामा पुत्री राजू स्थायी निवासी नेपाल वर्तमान में गौतम बुद्ध विहार देउंघाट के रूप में की गई थी।मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी कई सबूत जुटाए थे। परिजनों के भी बयान दर्ज किए गए थे। मामले की जांच हत्या या फिर आत्महत्या दोनों पहलुओं से की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed