{"_id":"69dbe20c15daddda7c06f2ee","slug":"6-crore-rupees-worth-of-power-substation-to-be-built-in-chail-dr-shandil-solan-news-c-176-1-ssml1040-167106-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायल में 6 करोड़ रुपये से बनेगा विद्युत उपकेंद्र : डॉ. शांडिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चायल में 6 करोड़ रुपये से बनेगा विद्युत उपकेंद्र : डॉ. शांडिल
विज्ञापन
चायल में आयोजित विशेष बैठक के दौरान जन समस्याएं सुनते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल।
विज्ञापन
जन समस्याओं के निपटारे के लिए आयोजित विशेष बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
कहा-चायल अस्पताल में भरे जाएंगे रिक्त पद, आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के घर-द्वार पर जन समस्याओं के निवारण के साथ-साथ समयबद्ध आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. शांडिल रविवार को चायल में जन समस्याओं के निपटारे के लिए आयोजित विशेष बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मर स्थापित करने, पुराने ट्रांसफार्मरों का स्तरोन्यन सहित वोल्टेज की समस्या के सुधार के लिए विद्युत बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चायल में 33/11 केवी क्षमता का विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जा रहा है। इस पर लगभग 6 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 33 केवी विद्युत उच्च क्षमता लाइन का कार्य पूर्ण हो गया है। कहा कि चायल क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं का बेहतर रखरखाव करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बैठक के उपरांत नागरिक अस्पताल चायल का औचक निरीक्षण किया और कहा कि नागरिक अस्पताल चायल में चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति के साथ-साथ आधुनिक उपकरण भी स्थापित किए जा रहे हैं। नागरिक अस्पताल कंडाघाट के कार्य को पूर्ण करने के लिए 5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाई गई है। कहा कि प्रदेश सरकार एचपी शिवा परियोजना के तहत चायल क्षेत्र में ब्लू बेरी फल की खेती को बढ़ावा दे रही है। गौड़ा और चायल में इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। कहा कि चायल क्षेत्र को बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन के साथ-साथ पुष्प उत्पादन के लिए भी जाना जाता है। डॉ. शांडिल ने कहा कि चायल में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने का मामला प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री के ध्यान में लाया गया है। बैठक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, अजय वर्मा, बीडीओ कंडाघाट ओम प्रकाश शर्मा, पीडब्ल्यूूडी के सहायक अभियंता शुभम अग्रवाल, जलशक्ति विभाग के जेई पीयूष बंसल, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुषमा शांडिल, ग्राम पंचायत चायल के पूर्व प्रधान महेश चंद कनोजिया, पूर्व प्रधान दुर्गा सिंह, इंद्र सिंह व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
लोगों की सुनी समस्याएं
स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न विभागों से संबंधित लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए। बैठक में चायल क्षेत्र में सड़कों, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं और बिजली से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं। इस अवसर पर एसडीएम कंडाघाट गोपाल चंद शर्मा ने चायल क्षेत्र में किए जा रहे विकास और योजनाओं की जानकारी दी। खंड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ. अजय सिंह ने नागरिक अस्पताल चायल की आवश्यकताओं और आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था की जानकारी दी।
Trending Videos