{"_id":"69baac6948527778c10fea2b","slug":"another-accused-arrested-in-the-case-of-chitta-caught-in-dharampur-solan-news-c-176-1-ssml1040-165352-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: धर्मपुर में पकड़े चिट्टे के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: धर्मपुर में पकड़े चिट्टे के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
11 मार्च को 19.68 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गए थे दो आरोपी
एक युवक हो गया था मौके से फरार, पुलिस ने सोलन में दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। धर्मपुर क्षेत्र में 11 मार्च को 19.68 ग्राम चिट्टे के मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर दिए गए थे, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है। जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ से पाया गया कि उक्त आरोपियों के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, जो पुलिस को देखकर वाहन रुकते ही मौके से फरार हो गया था। बाद में उसकी पहचान सचिन ठाकुर पुत्र इंदर सिंह ठाकुर, निवासी गांव शिल्ली के रूप में हुई।
एसपी सोलन टीआर एसडी वर्मा ने कहा कि पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा उक्त आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। तलाश के दौरान 18 मार्च को पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा मामले में संलिप्त फरार आरोपी सचिन ठाकुर को सोलन शहर से गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। इसके विरुद्ध पुलिस थाना सदर सोलन में चिट्टा/हेरोइन तस्करी के 02 मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त, जांच में यह भी सामने आया कि उक्त आरोपी को हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशानुसार मादक पदार्थ तस्करी करने वाले आदतन अपराधी के रूप में 10 जून 2025 को एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन माह के लिए जेल भेजा गया था। सजा पूर्ण करने के पश्चात आरोपी जिला जेल सोलन से रिहा हुआ, परंतु रिहाई के बाद पुनः चिट्टा/नशा तस्करी में संलिप्त हो गया। मामले में गिरफ्तार आरोपी को 19 मार्च को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
Trending Videos