{"_id":"69873e196661959096002c4e","slug":"baddi-sai-road-is-narrow-causing-traffic-jams-in-the-morning-and-evening-solan-news-c-176-1-ssml1044-162762-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी साईं सड़क तंग, सुबह-शाम लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी साईं सड़क तंग, सुबह-शाम लग रहा जाम
विज्ञापन
बद्दी साई मार्ग पर सुबह के समय लगा जाम- संवाद।
विज्ञापन
-ग्राउंड रिपोर्ट-
बसों और टेंपो के रुकने का स्थान तय न होने से भी पैदा हो रही समस्या
कामगार, स्कूली बच्चे व अन्य लोग रोजाना जाम में फंसकर हो रहे परेशान
सड़क चौड़ा करने के लिए भेजे एस्टीमेट को भी नहीं मिली स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बद्दी-साईं सड़क पर सुबह और शाम लगातार जाम से स्कूली बच्चों, कामगारों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण लोग समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। तंग सड़क पर डिवाइडर लगाया जाना, सड़क का अभी तक चौड़ा न होना और बसों और टेंपो के लिए निर्धारित स्टॉपेज न होने जाम लग रहा है।
बद्दी-साईं रोड पर जाम लगना आम बात हो गई है। पीक आवर्स में सड़क से गुजरना लोगों के लिए परेशानी भरा साबित हो रहा है। स्कूली बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। कामगारों को भी रोजाना दिक्कत झेलनी पड़ रही है। लगातार जाम के कारण वाहनों का ईंधन भी बेवजह नष्ट हो रहा है।
नगर निगम की ओर से सड़क चौड़ीकरण के लिए सरकार को एस्टीमेट बनाकर भेजे गए हैं, लेकिन अभी तक इन्हें स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। बद्दी के रेड लाइट चौक से वर्धमान चौक तक मुख्य बाजार क्षेत्र पड़ता है। सड़क के दोनों ओर बाजार होने के कारण दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण से मार्ग और संकरा हो गया है। पुलिस प्रशासन समय-समय पर चालान करता है। इसके बावजूद अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है।
व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुंडलस और पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंडलस ने बताया कि बद्दी-साईं मार्ग पर रेहड़ी-फड़ी और अतिक्रमण के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। ग्राहक जैसे ही वाहन रोकते हैं, पूरा मार्ग जाम हो जाता है। उन्होंने कहा कि वाहनों की संख्या बढ़ने के बावजूद सड़क चौड़ी होने की बजाय और संकरी होती जा रही है। लगातार लगने वाले जाम से सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को होती है। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे गंभीर स्थिति पैदा हो जाती है।
बद्दी-साईं मार्ग को चौड़ा करने के लिए एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजा गया है। यह फाइल फिलहाल निदेशालय में लंबित है। स्वीकृति मिलते ही सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-सुमित आजाद, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
Trending Videos