सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Man's body found in suspicious circumstances in forest

Solan News: संदिग्ध हालात में जंगल में मिला व्यक्ति का शव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़ी-गली अवस्था में मिला, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका
Trending Videos

पहचान पत्र से मृतक की हुई शिनाख्त, बिहार का रहने वाला था राजेश कुमार
परिजनों को दी सूचना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू के साथ लगते ऊंचा गांव के जंगल में व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना वन रक्षक ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। डीएसपी परवाणू अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शव काफी पुराना होने के कारण सड़-गल चुका है। मौके से पहचान पत्र भी बरामद हुआ है। इसके आधार पर मृतक की पहचान राजेश कुमार निवासी जिला सुपौल, बिहार के रूप में हुई है। जिस स्थान पर शव मिला, वहां पेड़ से लटका एक फंदा भी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक काफी समय से परवाणू क्षेत्र में रह रहा था। उसके माता-पिता नहीं हैं और उसके चाचा से संपर्क कर मामले की जानकारी दे दी गई है। एसपी सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed