{"_id":"69d009e239bfc04a7307aa14","slug":"bhavika-and-gadkhal-teams-won-the-match-and-entered-the-next-round-solan-news-c-176-1-ssml1041-166441-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भविका और गड़खल की टीम ने मैच जीत कर अगले दौर में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भविका और गड़खल की टीम ने मैच जीत कर अगले दौर में किया प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन
कसौली के जुब्बड़ मैदान में क्रिकेट कप प्रतियोगिता का शुभारंभ
अंतरराष्ट्रीय धावक राकेश कश्यप ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। उपमंडल के जुब्बड़ गांव स्थित पॉपुलर क्रिकेट ग्राउंड में ट्रांसपोर्ट क्रिकेट क्लब क्रांति के तत्वावधान में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर अल्ट्रा मैराथन धावक राकेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि रहे। प्रतियोगिता का पहला मैच भाविका इलेवन और मनु इलेवन के बीच खेला गया। इसमें भाविका इलेवन ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं दूसरा मैच गड़खल और तत्तापानी के बीच हुआ। इसमें गड़खल की टीम विजेता रही। इस मौके पर मुख्यातिथि को आयोजक कमेटी के सदस्यों ने शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि 54 वर्षीय राकेश कश्यप दुनिया की तीन सबसे कठिनतम अल्ट्रा मैराथन दौड़ें (अमेरिका की बैडवॉटर 135, ब्राजील 135 और ग्रीस की स्पार्टाथलॉन) पूरी करने वाले पहले भारतीय हैं। उनके नाम 24 घंटे में 210 किलोमीटर दौड़ने का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स भी दर्ज है। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन, फिटनेस और खेल भावना का बहुत महत्व है। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
Trending Videos