{"_id":"6a304806de656407150d7f34","slug":"bjp-backed-ashok-becomes-chairperson-of-patta-mahlog-block-committee-via-a-toss-solan-news-c-176-1-ssml1040-171696-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: टॉस से पट्टा-महलोग ब्लॉक समिति का अध्यक्ष बने भाजपा समर्थित अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: टॉस से पट्टा-महलोग ब्लॉक समिति का अध्यक्ष बने भाजपा समर्थित अशोक
विज्ञापन
आईटीआई पट्टा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान गोपनियता की शपथ लेते नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोनों ही प्रत्याशियों को 7-7 मत प्राप्त हुए, 1 वोट अवैध किया घोषित,कांग्रेस समर्थित ओम प्रकाश ठाकुर बने उपाध्यक्ष
एसडीएम बद्दी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र की 15 सदस्यीय पट्टा-महलोग ब्लॉक समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव सोमवार को आईटीआई पट्टा के सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इस पूरी चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान ने की। चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित अशोक कुमार ने टॉस के जरिये ऐतिहासिक जीत दर्ज की, वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित ओम प्रकाश ठाकुर निर्वाचित घोषित किए गए।
ब्लॉक समिति के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित अशोक कुमार और कांग्रेस समर्थित ओम प्रकाश ठाकुर के बीच बेहद दिलचस्प और कांटे की टक्कर देखने को मिली। मतदान के दौरान दोनों ही प्रत्याशियों को 7-7 मत प्राप्त हुए, जबकि कुल वोटों में से 1 वोट अवैध घोषित किया गया। दोनों उम्मीदवारों के बीच मतों की संख्या बराबर रहने के कारण, पंचायती राज निर्वाचन नियमों का पालन करते हुए पर्ची (टॉस) प्रणाली का सहारा लिया गया। टॉस की इस प्रक्रिया में भाग्य ने अशोक कुमार का साथ दिया और उन्हें विजेता घोषित करते हुए पट्टा-महलोग पंचायत समिति की कमान सौंप दी गई। अध्यक्ष पद के नाटकीय घटनाक्रम के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाया गया। इस पद के लिए कांग्रेस समर्थित ओम प्रकाश ठाकुर और भाजपा समर्थित रमा देवी के बीच सीधा मुकाबला था। मतदान में ओम प्रकाश ठाकुर को 9 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी रमा देवी को केवल 6 मतों से संतोष करना पड़ा। चुनाव अधिकारी ने स्पष्ट बहुमत के आधार पर ओम प्रकाश ठाकुर को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। नतीजों की आधिकारिक घोषणा के बाद उपमंडलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार और उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जनहित के कार्यों को तेजी से बढ़ाएंगे आगे
इस मौके पर बोलते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता क्षेत्र का समग्र विकास करना है और वह जनहित के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएंगे। वहीं, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने भी सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने और क्षेत्र की समस्याओं का मिलजुलकर समाधान करने का भरोसा जताया।