{"_id":"69baaea3bbe714bb9b091101","slug":"demand-for-implementation-of-cbse-in-kunihar-on-the-lines-of-nalagarh-intensifies-solan-news-c-176-1-ssml1040-165364-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ की तर्ज पर कुनिहार में भी सीबीएसई लागू करने की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ की तर्ज पर कुनिहार में भी सीबीएसई लागू करने की मांग तेज
विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार विकास सभा ने इस संबंध में निर्णय लेने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार के छात्र व छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड लागू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। कुनिहार विकास सभा ने सरकार से इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेने की मांग उठाई है। सभा के प्रधान धनीराम तंवर व कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि 11 मार्च को जिला कुल्लू और नालागढ़ के कुछ स्कूलों में बोर्ड परिवर्तन के आदेश जारी किए गए हैं। ऐसे में कुनिहार को इससे वंचित रखना समझ से परे है।
उन्होंने कहा कि नालागढ़ में पीएमश्री गवर्नमेंट मॉडल बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल को सीबीएसई और गर्ल्स स्कूल को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत रखने का निर्णय लिया गया है। इसी तर्ज पर कुनिहार के स्कूलों में भी संतुलित व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।
पदाधिकारियों ने का कहना है कि कुनिहार व आसपास की पंचायतों के लोग इस मांग के समर्थन में हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे क्षेत्र में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
सभा ने चेतावनी दी है कि यदि जनभावनाओं की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि नालागढ़ और कुल्लू की तर्ज पर कुनिहार के स्कूलों में भी बोर्ड परिवर्तन संबंधी आदेश जारी किए जाएं। सभा ने 11 मार्च के आदेश की प्रति संलग्न कर पारदर्शी व जनहित में निर्णय लेने की अपील की है।
Trending Videos