सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Devotees were stuck in traffic jams throughout the day at the Joharji fair, raising questions about the arrangements.

Solan News: जोहड़जी मेले में दिनभर जाम में फंसते रहे श्रद्धालु, व्यवस्था पर उठे सवाल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Devotees were stuck in traffic jams throughout the day at the Joharji fair, raising questions about the arrangements.
धार्मिक स्थल जोड़जी को जाने सड़क मार्ग पर लगा ट्रैफिक जाम। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
लोगों ने अतिरिक्त पुलिस बल की उठाई मांग
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी।

बद्दी(सोलन)। दून विधानसभा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोहड़जी गुरुद्वारा साहिब में रविवार को मेले के दौरान उमड़ी भारी भीड़ ने यातायात व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बड़ेहरी से कासल कैंची मोड़ तक वाहन लंबी कतारों में फंसे रहे, जबकि दूसरी ओर हरिपुर से जोहड़जी तक करीब 20 किलोमीटर का पूरा पहाड़ी क्षेत्र दिनभर जाम से जूझता रहा। हालात यह रहे कि बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को घंटों धक्के खाने पड़े और श्रद्धालु गर्मी व अव्यवस्था से बेहाल नजर आए। इस जाम में दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी भी फंस गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर बद्दी प्रशासन और स्थानीय नेताओं को कड़ी लताड़ लगाई। पम्मी ने आरोप लगाया कि यहां प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। श्रद्धालु दिनभर जाम में परेशान रहे और नेता पंचायत चुनावों की रणनीति बनाने में व्यस्त हैं। वहीं स्थानीय लोगों और यात्रियों ने कहा कि बड़ेहरी व कासल कैंची मोड़ पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना चाहिए ताकि यातायात को सुचारू किया जा सके। कासल क्षेत्र तक गाड़ियां जाम के कारण कतारों में खड़ी रहीं, जिससे लोगों का धैर्य जवाब देता रहा। यात्रा के दौरान जाम में फंसे श्रद्धालुओं ने बताया कि गुरुद्वारा परिसर में मोबाइल नेटवर्क न चलना सबसे बड़ी बाधा बना। गुरुद्वारा साहिब परिसर और आसपास नेटवर्क सिग्नल न मिलने से पुलिस अधिकारियों के बीच संपर्क पूरी तरह बाधित रहा। संचार टूटने के कारण ट्रैफिक जाम की सूचना और भी कठिन हो गया, जिससे अव्यवस्था बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed