सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dustbins distributed to villagers in Jabli Panchayat

Solan News: जाबली पंचायत में ग्रामीणों को वितरित किए कूड़ादान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


परवाणू (सोलन)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत जाबली में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल की गई। स्वच्छता समिति की ओर से पंचायत क्षेत्र को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नेशनल हाईवे-5 के साथ लगते गांव कोट, डीब और चिंचिया के ग्रामीणों को कूड़ादान एवं गार्बेज बैग वितरित किए गए। इस अवसर पर स्वच्छता समिति के सचिव नानक शांडिल, पूर्व उप प्रधान भगवान दत्त अत्री और कोषाध्यक्ष सुनील चौहान ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरा प्रबंधन की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कचरे को इधर-उधर न फेंककर निर्धारित स्थानों पर ही डालें, जिससे पंचायत क्षेत्र स्वच्छ और स्वस्थ बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed