{"_id":"6ad4c65e9799b1400f011bac","slug":"emphasis-placed-on-strengthening-numerical-knowledge-in-children-solan-news-c-176-1-ssml1041-182098-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बच्चों में संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बच्चों में संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने पर दिया जोर
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षकों को निपुण भारत मिशन में दिया प्रशिक्षण
जिले के 45 स्कूलों से जेबीटी शिक्षकों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। समग्र शिक्षा के अंतर्गत निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों का पांच दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के शिक्षा खंडों से आए 45 जेबीटी शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन (क्वालिटी कंट्रोल) सोलन डॉ. राजेंद्र वर्मा ने शुभारंभ किया।
डाइट की प्रधानाचार्य ममता गुप्ता ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचकर शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। समापन अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को प्रभावी ढंग से विकसित करना है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान सीखे ज्ञान और कौशल को कक्षाओं में लागू करें, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर आगामी चरण में खंड स्तर पर अन्य प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान स्रोत व्यक्ति मीना कुमारी, भागीरथी शर्मा और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रतिनिधियों दिनेश, रेशमा और दीक्षा ने कक्षा पहली और दूसरी के हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषयों की कक्षा-कक्ष गतिविधियों की जानकारी दी। शिक्षकों को पाठ्यक्रम आधारित शिक्षण के साथ निपुण उत्सव के आयोजन और क्रियान्वयन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।