फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Enthusiasm remained undampened by the rain; Goddess Shailaputri was worshipped in temples.

Solan News: बारिश में भी उत्साह नहीं हुआ कम, मंदिरों में हुई मां शैलपुत्री की पूजा

Mon, 12 Oct 2026 12:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 12 Oct 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm remained undampened by the rain; Goddess Shailaputri was worshipped in temples.
नवरात्र के पहले दिन मां शूलिनी के दर्शन के लिए मंदिर के बाहर लगी भक्तों की कतारें। संवाद
नवरात्र के पहले दिन लोगों ने घरों में कलश स्थापना कर की देवी की पूजा, रखा व्रत
विज्ञापन

शूलिनी, काली और दुर्गा मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को जिलेभर में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। हल्की बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में लंबी कतारों में लगकर श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।
नवरात्र के शुभारंभ पर लोगों ने घरों में भी कलश स्थापना की। नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान के दौरान मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। पहले नवरात्र पर कई श्रद्धालुओं ने व्रत भी रखे। नवरात्र को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल रही और लोगों ने पूजा सामग्री सहित अन्य सामान की खरीदारी की। मां शूलिनी मंदिर में सुबह और शाम विशेष आरती का आयोजन किया जा रहा है। भजन-कीर्तन और जागरण से मंदिर परिसर भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन


इनसेट:
शूलिनी और सिद्धेश्वरी मंदिर में गूंजे जयकारे
शहर के प्रसिद्ध मां शूलिनी मंदिर, माल रोड स्थित दुर्गा मंदिर और पुलिस लाइन स्थित सिद्धेश्वरी माता मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने मां के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। विभिन्न मंदिरों में जागरण और भजन-कीर्तन के आयोजन भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:
मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
नवरात्र के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है। प्रमुख मार्गों और मंदिरों के आसपास पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रात के समय गश्त बढ़ाने के साथ विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। बाजारों में सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात हैं, ताकि असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed