सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Excellent performance of students of BL School Kunihar in Maths Olympiad

Solan News: मैथ्स ओलंपियाड में बीएल स्कूल कुनिहार के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Excellent performance of students of BL School Kunihar in Maths Olympiad
बीएल स्कूल कुनिहार के  मैथ्स ओलिंपियाड में विजेता अध्यापकों के साथ। स्रोत: स्कूल प्रबंधक
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने जीते स्वर्ण पदक व मेरिट प्रमाणपत्र
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। बीएल सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार के छात्र-छात्राओं ने मैथ्स ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक और मेरिट प्रमाणपत्र प्राप्त किया है। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि यह मैथ्स ओलंपियाड सिल्वर जोन फाउंडेशन दिल्ली की ओर से आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के कुल 13 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वैष्णवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं महक पाल, मानविक कौशल, मोक्ष रघुवंशी, शिवांश शर्मा, अपराजिता, रावी ठाकुर, सृष्टि, लवनेश, मयंक, नीरव, सूर्यांश कंवर और रिधिमा ने मेरिट प्रमाणपत्र प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में एक संक्षिप्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय अध्यक्ष ने सभी सफल विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed