{"_id":"69a087896513282f360523be","slug":"mediation-campaign-launched-in-solan-to-resolve-pending-cases-solan-news-c-176-1-ssml1041-164042-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में लंबित मामलों के निपटारे के लिए मध्यस्थता अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में लंबित मामलों के निपटारे के लिए मध्यस्थता अभियान की शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विशेषज्ञ सामुदायिक मध्यस्थों को कर रहा नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। न्यायालयों में लंबित मामलों को मध्यस्थता, सुलह एवं आपसी सहमति से निपटाने के लिए एक विशेष अभियान आरंभ किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आकांक्षा डोगरा ने बताया कि मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 अभियान के तहत विभिन्न मामलों के निपटारे के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विशेषज्ञ सामुदायिक मध्यस्थों की नियुक्ति कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह विशेषज्ञ सोलन के न्यायालयों में लंबित विभिन्न मामलों के निपटारे में मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे दोनों पक्षों के समय और धन की बचत होगी। उन्होंने कहा कि सोलन में मध्यस्थता के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया जाएगा। इस पैनल में राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी, बैंकों और बीमा कंपनियों के सेवानिवृत्त अधिकारी, अधिवक्ता और अन्य कई परामर्शदाता शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई सेवानिवृत्त अधिकारी, अधिवक्ता या अन्य परामर्शदाता सामुदायिक मध्यस्थ बनना चाहता है तो वह तीन दिनों के भीतर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सोलन कार्यालय व उपमंडलीय विधिक सेवा समितियों नालागढ़, कंडाघाट, अर्की, कसौली के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ अपना बायोडाटा, संबंधित क्षेत्र में अनुभव तथा अन्य आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज अवश्य संलग्न करें।
Trending Videos