{"_id":"69f3a42d67080d768c028865","slug":"five-years-ago-in-the-name-of-development-only-street-lights-were-there-in-the-villages-connected-to-the-ward-solan-news-c-176-1-sln1013-168367-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पांच साल पहले वार्ड से जुड़े गांवों में विकास के नाम पर सिर्फ स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पांच साल पहले वार्ड से जुड़े गांवों में विकास के नाम पर सिर्फ स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
मनीराम, वार्ड 16। वार्ड का हाल।
विज्ञापन
पानी की समस्या से जूझ रहे आंजी के गांव, बावड़ी बनी सहारा
गांव के रास्तों को नहीं किया गया पक्का, अंधेरे में कई क्षेत्र
पार्किंग व खस्ता हाल सड़क का लोगों को ठीक होने का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम के वार्ड 16 रबौण-आंजी में पांच साल पहले जोड़े गए गांवों के लोग अब वार्ड से अलग होने की मांग कर रह हैं। इन स्थानों पर पांच सालों पर विकास के नाम पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है। वहीं लोगों को फोरलेन पर अपने वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। लोगाें के घरों में सात से आठ दिनों बाद पानी आ रहा है। सीवरेज की समस्या से पूरा वार्ड जूझ रहा है। आंजी पंचायत से वार्ड में जुड़े गांव के लोगों ने बताया कि यहां पानी की किल्लत से सभी परेशान है। पानी की कमी को दूर करने के लिए बावड़ी है, लेकिन वह भी खुली पड़ी है। गंदा पानी पीने के कारण अधिकतर लोग बीमार पड़े हैं। स्ट्रीट लाइटें तो लगी है, लेकिन कभी जलती है कभी बंद रहती है।
कई स्थानों पर नहीं लगी स्ट्रीट लाइट
वार्ड के कई स्थानों पर अभी तक स्ट्रीट लाइट नहीं है। इस कारण अंधेरे में लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। खासकर महिलाएं भी रात को काम से घर लाैटतीं हैं। यहां कई रास्तों को अभी तक पक्का नहीं किया है। लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है।
- अंकुश
पार्किंग न होने के कारण फोरलेन पर खड़े वाहन
यहां पार्किंग न होने के कारण वाहनों को फोरलेन पर ही खड़ा करना पड़ रहा है। इस कारण हादसों का खतरा बना हुआ है और वाहन को भी नुकसान होने का डर बना रहता है। यहां पार्किंग बनाने के लिए कहा था, लेकिन काम नहीं हुआ।
- योगेश शर्मा
स्ट्रीट लाइटें भी पड़ी बद
आंजी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें लगा दी है, लेकिन वे भी खराब है। कभी काम करती है तो कभी बंद पड़ी रहती है। इस कारण लोगों को रात के समय आने-जानेे में परेशानी होती है। इसके अलावा यहां सीवरेज लाइन की सुविधा भी नहीं मिल पाई है। खेती करने वालों को भी स्कीमों से वंचित रहना पड़ रहा है।
- सतपाल
बावड़ी से लाना पड़ रहा पानी
जुब्बड़ गांव को पांच साल पहले निगम में जोड़ा गया। इसके बाद से अब तक गांव में केवल स्ट्रीट लाइट लगी है। पानी आठ दिन बाद आता है और लोगों को बावड़ी से पानी उठाकर लाना पड़ रहा है। वहां तक जाने का रास्ता भी अधूरा है। निगम से कोई राहत नहीं मिली है। गांव को पंचायत में जोड़ा जाए।
- मनीराम
यह वादे हुए पूरे
. सड़काें पर टाइलें लगाई गई
. रोजाना कूड़ा उठाया जा रहा है
. रास्तों की मरम्मत हुई और रेलिंग लगी
इनसेट
यह वादे नही हुए पूरे
. पार्किंग की सुविधा
. सीवरेज लाइन की सुविधा
. लावारिस कुत्तों से राहत
वार्ड में न पार्किंग बनी न ही हुआ विकास
वार्ड में पांच साल पहले पार्किंग बनाने का वादा किया गया था। लोगाें को अपने वाहन फोरलेन किनारे खड़े करने पड़ रहे हैं। यहां लावारिस कुत्तों की संख्या में कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। लोगाें ने भी इसकी शिकायत पार्षद को दी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यहां नए जुड़े गांव में स्ट्रीट लाइटें तो लगाई लेकिन वे भी खराब हो गई हैं।
- अनिता, पूर्व प्रत्याशी, वार्ड 16 रबौण-आंजी
कोट
नए जुड़े गांव में किसानों को सुविधा देने की कोशिश
वार्ड में नए जुड़े गांव के किसानों को सुविधा देने की पूरी कोशिश की जाएगी। खराब रास्तों और सड़कों को ठीक करने के लिए कई स्थानों पर टेंडर लगाया है, लेकिन आचार संहिता के कारण ही काम रुका है। लोगों को सुविधा देने के लिए रास्तों के किनारे रेलिंग भी लगाई गई है। पार्किंग के लिए जगह नहीं मिली इस कारण काम नहीं हो पाया है।
- सीमा, निवर्तमान पार्षद, वार्ड 16 रबौण-आंजी
Trending Videos