सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Himachal: Scrap Dealer's Wife Robbed at Gunpoint; Accused Arrested

हिमाचल: पिस्तौल दिखा कबाड़ कारोबारी की पत्नी से लूट; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Apr 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के नरंगपुर में पिस्तौल दिखाकर लूटपाट का मामला सामने आया है। इसमें दो बाइक सवार युवकों ने कबाड़ कारोबारी की पत्नी से नकदी और कीमती सामान लूट लिया। 

Himachal: Scrap Dealer's Wife Robbed at Gunpoint; Accused Arrested
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के नरंगपुर में पिस्तौल दिखाकर लूटपाट का मामला सामने आया है। इसमें दो बाइक सवार युवकों ने कबाड़ कारोबारी की पत्नी से नकदी और कीमती सामान लूट लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस के अनुसार यूपी के रामपुर, तहसील बिलासपुर निवासी यूसुफ अली नरंगपुर में कबाड़ का काम करता है। दो दिन पहले यूसुफ दुकान पर नहीं था और उसकी पत्नी अकेले काम देख रही थी।

Trending Videos

रात को बाइक पर आए दो युवकों ने महिला की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। आरोपियों ने महिला को डरा-धमकाकर 3,000 रुपये नकद, दो किलो तांबा-पीतल और मोबाइल फोन लूट लिया। पति के घर पहुंचने पर महिला ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद तुरंत बद्दी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जाल बिछाया और एक आरोपी 23 वर्षीय साहिल निवासी फौजी कॉलोनी मानपुरा को दबोच लिया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed