{"_id":"6a142b0b0980d2d690012abd","slug":"himachal-solan-hrtc-bus-driver-and-conductor-assaulted-government-bus-vandalized-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: एचआरटीसी बस चालक-परिचालक से मारपीट, सरकारी बस में तोड़फोड़; नालागढ़ थाना में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: एचआरटीसी बस चालक-परिचालक से मारपीट, सरकारी बस में तोड़फोड़; नालागढ़ थाना में मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 25 May 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक बार फिर एचआरटीसी के चालक और परिचालक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इससे पहले शिमला में एचआरटीसी वोल्वो बस के चालक के साथ मारपीट की घटना पेश आई।
एचआरटीसी के चालक और परिचालक के साथ मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एचआरटीसी की बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद नालागढ़ थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अमरचंद पुत्र रोशन लाल निवासी जिला कांगड़ा तथा सुमित शर्मा पुत्र स्वरूप कुमार शर्मा निवासी जिला कांगड़ा ने 23 मई को पुलिस थाना नालागढ़ में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि एचआरटीसी बस नंबर HP-64-7440 अपने निर्धारित रूट पर जा रही थी।
Trending Videos
इसी दौरान बागवानी क्षेत्र के पास बस चालक ने कार नंबर HP-63C-8946 को ओवरटेक किया। आरोप है कि इससे नाराज कार सवार युवकों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया, जो गाड़ी नंबर HP-12B-74068 में वहां पहुंचे। शिकायत के मुताबिक खेड़ा से आगे आरोपियों ने एचआरटीसी बस को बीच रास्ते में रोक लिया और चालक व परिचालक के साथ मारपीट की। घटना में दोनों कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने सरकारी बस के फ्रंट शीशे पर स्क्रैच किए और ड्राइवर साइड का शीशा भी तोड़ दिया, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। घटना के दौरान बस चालक ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक व परिचालक को उपचार व मेडिकल जांच के लिए नालागढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर नंबर 156 दर्ज कर ली है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 132, 126(2), 121, 118(1) तथा पीडीपी एक्ट की धारा 03 के तहत दर्ज किया गया है।
इस संबंध में एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है और मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घटना के बाद एचआरटीसी चालक और परिचालक वर्ग में रोष है। कर्मचारियों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में सरकारी कर्मचारियों के साथ इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।