सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HPV vaccine drive in Solan: 56 adolescent girls received the vaccine on the fifth day

सोलन में एचपीवी वैक्सीन अभियान : पांचवें दिन 56 किशोरियों को लगी वैक्सीन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रविवार को वैक्सीन लगवाने पहुंची 13 किशोरियां
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले में चल रहे एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण अभियान के पांचवें दिन रविवार को 56 किशोरियों ने अस्पतालों में जाकर वैक्सीन लगवाई। हालांकि, अभियान में टीका लगवाने के लिए आने वाली किशोरियों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है। अभियान के पहले दिन 60, दूसरे दिन 250, तीसरे दिन 162, चौथे और पांचवें दिन 56 किशोरियों ने टीका लगवाया। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रविवार को 13 किशोरियां आईं, लेकिन केवल 8 को ही वैक्सीन मिल सकी। पांच किशोरियों को आयु कम या अधिक होने के कारण घर भेजना पड़ा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि लोगों को अपनी बेटियों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बिना डॉक्टर की अनुमति कोई भी टीका नहीं लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने आशा वर्करों को डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
धर्मपुर खंड में 9 किशोरियों ने लगवाई वैक्सीन
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर खंड के अस्पतालों में रविवार को 9 किशोरियों ने वैक्सीन लगवाई। इसमें ईएसआई परवाणू में 7 और सीएचसी धर्मपुर में 2 किशोरियों ने टीका लिया। स्वास्थ्य विभाग अफवाहों को दूर करने और अभिभावकों को सही जानकारी देने में सक्रिय है। चिकित्सक खंड धर्मपुर के बीएमओ परविंद्र सिंह ने बताया की स्वास्थ्य विभाग अभिभावकों को लगातार जागरूक कर रहा है। अभिभावकों से अपील की जा रही है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed