फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   KYC becomes a hurdle for wheat seeds in Ramshahr

Solan News: रामशहर में गेहूं के बीज के लिए केवाईसी बनी अड़चन

Thu, 29 Oct 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
दो ट्रकों में पहुंचीं 550 बोरियां, जमीन की केवाईसी लंबित होने पर नहीं मिलेगा बीज
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि और जमीन की केवाईसी बनी चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। क्षेत्र में रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं की बिजाई का कार्य शुरू हो गया है। खेत तैयार करने में जुटे किसानों के बीच प्रमाणित बीज की मांग बढ़ गई है। इसके चलते रामशहर कृषि ब्लॉक में गेहूं के बीज की करीब 550 बोरियां लेकर दो ट्रक पहुंचे हैं। बीज पहुंचते ही कृषि विभाग के कार्यालय में किसानों की लंबी कतारें लग गईं। किसान अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
जमीन की केवाईसी लंबित होने के कारण कई किसानों के सामने बीज लेने में परेशानी खड़ी हो गई है। जानकारी के अनुसार, रामशहर तहसील में करीब 1,400 किसानों की जमीन की केवाईसी लंबित है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए यह प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य बताया गया है।
विज्ञापन

कृषि विस्तार अधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि किसानों को जमीन और दस्तावेजों की केवाईसी जल्द पूरी करवानी चाहिए। केवाईसी पूरी किए बिना किसानों को गेहूं का बीज वितरित नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों से बिना देरी के प्रक्रिया पूरी करवाने की अपील की, ताकि उन्हें बीज और अन्य सरकारी सहायता प्राप्त करने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजाई के समय किसानों की बढ़ी चिंता
इस समय गेहूं की बिजाई के लिए उपयुक्त मौसम होने के कारण किसान समय पर बीज डालना चाहते हैं। ऐसे में केवाईसी लंबित होने से उनकी चिंता बढ़ गई है। कृषि विभाग कार्यालय के बाहर कतारों में खड़े किसानों ने प्रशासन से केवाईसी प्रक्रिया सरल और त्वरित बनाने की मांग की है, ताकि उन्हें समय पर बीज मिल सके और फसल की बिजाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed