{"_id":"6ae348473e94f50c71008348","slug":"players-sweated-it-out-for-the-state-level-competition-solan-news-c-176-1-sln1012-183138-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
विज्ञापन
कुनिहार में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 90 खिलाड़ी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग की मेजर गेम्स टीम के खिलाड़ियों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। सीबीएसई विद्यालय कुनिहार में 26 से 29 अक्तूबर तक आयोजित शिविर में जिले के विद्यालयों के करीब 90 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शिविर में खिलाड़ियों ने फुटबॉल, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, बैडमिंटन और एथलेटिक्स का अभ्यास किया। शिविर प्रभारी बृज लाल और संजीव कुमार की अगुवाई में खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, खेल कौशल और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया।
प्रधानाचार्य प्रताप सिंह रणौत ने शिविर के सफल आयोजन के लिए प्रभारी, कोच और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक बिलासपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। शिविर प्रभारी संजीव कुमार ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।