फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   lok adalat in solan

Solan News: सोलन में 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Tue, 03 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
समझौते के आधार पर होगा मामलों का निपटारा
विज्ञापन

सोलन। जिला एवं सत्र न्यायालय सोलन परिसर सहित कंडाघाट, अर्की, कसौली और नालागढ़ न्यायालय परिसरों में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक कंपाउंडेबल अपराधों पर सुनवाई होगी। चेक बाउंस और वाहन चालान से जुड़े धन वसूली के मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले भी इसमें शामिल किए जाएंगे। श्रम विवाद, बिजली और पानी के बिल से संबंधित मामले भी सुने जाएंगे। वैवाहिक विवाद और भूमि अधिग्रहण के मामलों पर भी सुनवाई होगी। वेतन, भत्तों और सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि वे मामले जो अभी तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं, उनका भी लोक अदालत में निपटारा संभव है। इसके लिए 12 दिसंबर से पहले आवेदन करना होगा। आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय सोलन या जिला के सभी न्यायालयों में सादे कागज पर किया जा सकता है। जिस अदालत में मामला विचाराधीन है, वहां भी आवेदन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01792-220713 और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed