फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   won in sports

Solan News: लक्ष्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली बना अंडर-17 व 19 में प्रतियोगिता का विजेता

Tue, 03 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
किपस स्कूल में सीबीएसई नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा में पांच दिवसीय सीबीएसई नेशनल बॉयज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत और विदेशों से कुल 70 टीमों ने भाग लिया। लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, दिल्ली ने अंडर-19 और अंडर-17 दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किए।
अंडर-19 वर्ग के फाइनल में लक्ष्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली ने डॉ. एआई मेमोरियल सनबीम स्कूल वाराणसी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. एआई मेमोरियल सनबीम स्कूल वाराणसी दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 वर्ग में भी लक्ष्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली ने सेंट स्टीफेंस स्कूल झारखंड को पराजित कर पहला स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग का खिताब डीएन चोपड़ा स्कूल ने जीता, जबकि हील स्कूल एलुरु दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल उमंग कोहली रहे। सीबीएसई के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक पुष्कर वोहरा, तकनीकी प्रतिनिधि अभिषेक उपाध्याय और पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी सुरेश चौहान की देखरेख में सभी मुकाबले संपन्न हुए। विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजीव मैनरा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम ठाकुर ने विजेता टीमों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed