सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Man attacked with sharp-edged weapon in Baddi Housing Board Colony

Solan News: बद्दी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में व्यक्ति पर तेज धार हथियार से हमला

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी में की तोड़फोड़, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Trending Videos

आरोपियों को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज-1 में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने और गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस वारदात में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार अभिषेक वर्मा निवासी हरियाणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हाउसिंग बोर्ड फेज-1 के पास अज्ञात हमलावरों ने उनके पिता को घेर लिया। हमलावरों ने लाठियों और तेजधार हथियारों से उनके पिता पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं उनकी गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी अशोक वर्मा के नेतृत्व में बद्दी पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर शुक्रवार को तीन आरोपियों को धर दबोचा लिया। इसमें मुल्क राज निवासी गोल जमाला, नालागढ़, बांका राम निवासी गोल जमाला, नालागढ़ और नीरज निवासी,कल्याणपुरा को गिरफ्तार किया है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक पूछताछ के बाद आरोपियों को शनिवार को स्थानीय न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें रिमांड पर लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed