{"_id":"6a46b55adc77399f1b023afd","slug":"mayoral-and-deputy-mayoral-elections-in-solan-municipal-corporation-political-temperature-peaks-solan-news-c-176-1-ssml1041-173021-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन नगर निगम में मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव, सियासी पारा चरम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन नगर निगम में मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव, सियासी पारा चरम पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर शहर में सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया। चुनाव परिणाम और अपने पसंदीदा नेताओं की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही नगर निगम कार्यालय परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
करीब डेढ़ घंटे तक चली चुनावी प्रक्रिया के दौरान दोनों दलों के समर्थक कार्यालय के बाहर डटे रहे और अपने-अपने आंकड़ों को लेकर चर्चाओं में व्यस्त नजर आए। पूरे दिन परिसर और आसपास का क्षेत्र राजनीतिक रंग में रंगा रहा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों की संख्या अधिक देखने को मिली।
भाजपा कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते हुए उत्साह में नजर आए। वहीं कांग्रेस के अपेक्षाकृत कम समर्थक मौके पर मौजूद रहे, जिससे उनके खेमे में कुछ हद तक सन्नाटा और निराशा का माहौल दिखाई दिया। चुनाव प्रक्रिया के बीच मौसम ने भी करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई, लेकिन इसके बावजूद समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
लोग बारिश से बचने के लिए नगर निगम कार्यालय के छज्जों, बरामदों और आसपास की जगहों पर खड़े होकर नतीजों का इंतजार करते रहे। भारी भीड़ और खराब मौसम के बीच सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा गया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मेयर और डिप्टी मेयर की ताजपोशी को लेकर पूरे शहर की नजरें दिनभर नगर निगम कार्यालय पर टिकी रहीं। संवाद