पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   solan patients treated for piles diagnosed with severe ulcer at ayurvedic hospital

Himachal News: गुदा से खून आना हमेशा बवासीर नहीं, चार मरीजों में जांच के बाद निकली गंभीर बीमारी; जानें

Fri, 03 Jul 2026 12:29 PM IST
Ankesh Dogra निशिल मेहता, सोलन।
निशिल मेहता, सोलन। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 03 Jul 2026 12:29 PM IST
सार

सोलन के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में चार ऐसे मरीज सामने आए, जो दो से तीन साल तक बवासीर समझकर दवा लेते रहे। जांच में उन्हें गंभीर अल्सर की बीमारी पाई गई। डॉक्टरों के अनुसार, गुदा से खून आना हमेशा बवासीर का लक्षण नहीं होता, इसलिए ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर जांच और सही उपचार कराना जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
solan patients treated for piles diagnosed with severe ulcer at ayurvedic hospital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

गूदे से खून निकला के कारण केवल बवासीर नहीं, बल्कि यह अल्सर होने के लक्षण भी हो सकते हैं। वहीं इस बीमारी का समय पर उपचार न किया जाए, तो यह आगे चलकर चौथे स्टेज का अल्सर और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का रूप ले सकती है। ऐसे ही चार मामले आयुर्वेदिक अस्पताल में सामने आए हैं, जहां मरीज दो से तीन साल से लेकर बवासीर की दवा खा रहे थे।

विज्ञापन


दवा के आराम न मिलने और बीमारी के कारण अधिक दर्द होने पर मरीज अस्पताल में ऑपरेशन करवाने के लिए पहुंचे। वहां जांच में पता चला कि उन्हें बवासीर नहीं, बल्कि अल्सर की बीमारी है। वहीं तीन वर्षों से उपचार न करवाने पर वह अल्सर चौथे स्टेज तक पहुंच गया था। अस्पताल में उन मरीजों का ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद अब उन्हें आराम मिल रहा है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में पैरा सर्जिकल शिविर का आयोजन किया गया। इसी शिविर के दौरान यह मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


गुदा रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. जितेश बंसल ने बताया कि मरीज गुदा से खून निकले पर उसे अकसर बवासीर समझ कर दवाएं खाना शुरू कर देते हैं। वहीं यदि वह अल्सर हुआ तो समय के साथ वह गंभीर रूप ले लेता है, जिससे मरीज का चलना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं समय पर उपचार न करवाने पर वह कैंसर का रूप भी ले सकता है। बताया कि रोजाना उनके पास गुदा से खून निकलने की शिकायत लेकर 5 से 10 मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं इसका मुख्य कारण अब फास्टफूड व अधिक चटपटा खाना बन रहा है। बताया कि उनके पास अभी 16 और ऐसे मरीज है, जो अल्सर की बीमारी से जूझ रहे हैं। कहा कि उनका भी ऑपरेशन कर उपचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिमाह मरीजों के लिए पैरा सर्जिकल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बवासीर और अल्सर जैसी कई बीमारियों का दर्द रहित ऑपरेशन कर उपचार किया जा रहा है। इस दौरान ऐसे मरीज भी सामने आए, जो बवासीर की शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद स्टेज चार के अल्सर की बीमारी निकली। उनका भी उपचार कर दिया गया है। युवाओं को अधिक चटपटे खाने से परहेज करना चाहिए। - डॉ. अनिता गौतम,प्रभारी, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed