सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Meritorious students who excelled in academics, sports and other activities were honoured.

Solan News: शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी किए सम्मानित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students who excelled in academics, sports and other activities were honoured.
नालागढ़ कालेज में वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्म में भाग लेते हुए विद्यार्थी- संवाद।
विज्ञापन
नालागढ़ कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
Trending Videos

विद्यार्थियों ने हिमाचली नाटी के साथ पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
कार्यक्रम में विधायक हरदीप बावा ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नालागढ़ के प्रांगण में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्यातिथि नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा रहे, जबकि केके हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक बहादुर खान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हिमाचली नाटी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज साहनी ने मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि, अन्य अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने वर्ष 2025-26 की महाविद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद में सफलता और एनएसएस, एनसीसी, रोवर्स व रेंजर्स जैसी गतिविधियों की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण साझा किया। समारोह में खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों अशवर खान, पायल राणा, युवराज, हेमा ठाकुर, सूर्यांश, सूरज, दीक्षा, प्रिया, कार्तिकेय, आकाश, भूपेश, अरविंद, कमल, मधु, नरेंद्र, अमनजोत, अनुप, यशस्वी, पूजा, पम्मी, भारती, मंजू आदि को सम्मानित किया गया। इसके अलावा श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल योजना के तहत प्रतिभा शर्मा, भावना, कविता, कनव, राधिका वर्मा, मीनाक्षी, शशि बाला, रमनप्रीत, दीक्षा वर्मा, हरमनजोत, पृथ्वी राज, तन्वी नेगी, निरंजन सिंह, नीलाक्षी, विपाशा, चेतन कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले एनसीसी के मेधावी छात्र शशांक और हर्षदीप सिंह को विशेष सम्मान से नवाजा गया। मुख्यातिथि विधायक हरदीप सिंह बावा और विशिष्ट अतिथि बहादुर खान ने संयुक्त रूप से छात्रों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस दौरान बहादुर खान ने विद्यार्थियों को अच्छे स्वास्थ्य और अनुशासन के महत्व के बारे में जानकारी दी। वहीं विधायक हरदीप सिंह बावा ने युवाओं से चिट्टा जैसे नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।
शिक्षा में अव्वल रहने वाले इन विद्यार्थियों को मिला सम्मान
शिक्षा में अव्वल रहने वाले जय, ललिता, हेमलता, कामिनी, कविता, सागर मिश्रा, कोमल, नेहा, निकिता, तनु, रामपाल, प्रिया, प्रीति, उर्वशी, नुसरत, शालिनी, सुमन, नैंसी, इशिका, संदेश, तनु, अर्जुन, हर्षदीप, मीनाक्षी, मनजीत, गीतांजलि, प्रीति, चिंतामणि, अमन, भूविंदर, अनीता, भारती, गगनदीप, नर्गिस, किरण, मनीषा, पूजा, ज्योति, अमनप्रीत, रिया, शिवा, संजना, पलक, अदिति, नीरज, निशी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा किरण, सपना, अपुरवा, हर्षित, सरिता, मनताशा, काजल, समर्पित, सहज, प्रीति, शीलम, सिमरन, शिवम, अंकुर, मीनाक्षी, साक्षी, मुस्कान, आराधना, अंशिका, शबनम, कल्पना, तमन्ना, अंजलि, हरमन, दीपक, दिव्यांशु, साक्षी, पलक, कृतिका, कनव, कविता, भावना, अमनदीप, कशिश, राखी, लव, विभूति, प्रतिभा, नितिका, दिशा, खुशप्रीत, लखवीर, भारती, भावना, अंजलि, अमनदीप, मीना, साहिल, विशाखा, वंदना, काजल, रोहित, अंजलि को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed