सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man and Womanof Young Man and Woman Found Under Suspicious Circumstances in Forest; Sensation in the Region

हिमाचल: जंगल में संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवती के शव, क्षेत्र में सनसनी

संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
सार

परवाणू पुलिस थाना के तहत भोजनगर गांव के समीप करालघाट के घने जंगल में संदिग्ध हालात में युवती और युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

Man and Womanof Young Man and Woman Found Under Suspicious Circumstances in Forest; Sensation in the Region
युवक-युवती की माैत मामले की जांच शुरू। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में परवाणू पुलिस थाना के तहत भोजनगर गांव के समीप करालघाट के घने जंगल में संदिग्ध हालात में युवती और युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव फंदे से लटका मिला, जबकि युवती का शव जमीन पर पड़ा था। युवती के मुंह-नाक से खून निकल रहा था। सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही असल कारणों का खुलासा होगा। बहरहाल, पुलिस ने आत्महत्या या फिर हत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इसके लिए मौके पर एफएसएल जुन्गा की टीम को भी बुलाया गया है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार एक वाहन चालक करालघाट देवता के पास सोमवार शाम करीब 5:15 बजे गाड़ी रोककर मंदिर में गया तो अचानक उसने वहां पर युवक को पेड़ पर लटके देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना भोजनगर पुलिस चौकी को दी। इस दौरान उसे यहां पर एक युवती जमीन पर पड़ी दिखी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान सामने आया कि युवक का शव पेड़ से लटका हुआ था। युवक की पहचान 22 वर्षीय करण निवासी खील को मोड़ (पडगयानी) जिला सोलन के रूप में की है, जबकि युवती की शिनाख्त याशिका लामा (20) निवासी गौतम बुद्ध विहार देउंघाट सोलन मूल निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। लड़की के सिर पर हेलमेट था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव कब्जे में लिए
डीएसपी परवाणू अनिल ने भी मौके का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि शव कब्जे में ले लिए हैं। उधर, एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से तफ्तीश में जुटी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी कई सबूत जुटाए है। परिजनों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed