सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Himachal News Daylight Firing in Nalagarh Youth Injured Referred to PGI Chandigarh

Himachal News: आपसी कहासुनी में युवक ने दोस्त पर ही दाग दी गोली, गंभीर घायल; नालागढ़ के वार्ड दो की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 17 Mar 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के नालागढ़ में मंगलवार दोपहर एक युवक को गोली मार दी गई। वहीं, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
 

Himachal News Daylight Firing in Nalagarh Youth Injured Referred to PGI Chandigarh
नालागढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

नालागढ़ के वार्ड दो में दिनदहाड़े एक युवक ने अपने ही दोस्त पर गोली दाग दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे एक घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचानदिशांत उर्फ दिशु निवासी गांव मखनूमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन के तौर पर हुई है। उससे देसी कट्टा बरामद कर लिया गया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान परिजनों ने इस गोलीकांड के मामले को आपसी रंजिश बताया है। 

Trending Videos





घायल युवक को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार नालागढ़ शहर के वार्ड दो में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े गोलीकांड से सनसनी फैल गई। घायल युवक की पहचान आमिर खान पुत्र रोशन निवासी वार्ड दो नालागढ़ के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 12:00 बजे के आसपास हुई, जब एक युवक ने अचानक आमिर पर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गोली आमिर के दाहिने हाथ में लगी, जबकि उसके कुछ छर्रे पेट में भी जा घुसे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजन घायल को तुरंत नालागढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घायल युवक की माता ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते उनके बेटे पर हमला किया गया है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मखनूमाजरा गोलीकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार
बद्दी उपमंडल के मखनूमाजरा क्षेत्र में 28 फरवरी को हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पहले से गिरफ्तार तीन आरोपियों के बाद अब चौथे आरोपी मनप्रीत सिंह, पुत्र बलवंत सिंह, निवासी मखनूमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पूरे मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। 

इस साल हुईं वारदातें
  • 24 जनवरी को नंगल में एक शादी समारोह में हवाई फायर से नाबालिग युवती घायल हो गई थी।
  • 02 जनवरी को नालागढ़ में पुलिस ने पंजाब के व्यक्ति से देसी कट्टा व रौंद बरामद किए थे। नालागढ़ की जेबीएम कंपनी नंगल के समीप व्यक्ति पर फायरिंग की व तेजधार हथियार से हमला कर उससे 25 हजार की नकदी लेकर शातिर फरार हो गए थे।
  • 26 जनवरी को काठा में एक दुकान से शातिरों ने हथियार दिखाकर 35 हजार रुपये व तीन फोन चुरा लिए।
  • 28 जनवरी को मखनूमाजरा में एक युवक पर बदमाशों ने तीन गोलियां चलाई, पीजीआई में उपचार चल रहा है।
  • 4 मार्च को बद्दी में सुरक्षा कर्मी को देसी कट्टा दिखाकर 3000 रुपये लूट लिए।
  • 12 मार्च इच्छाधारी मंदिर के समीप पेट्रोल पंप पर पिस्तौल दिखाकर 9000 रुपये की लूट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed