सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The accused of firing was sent on three-day police remand.

Solan News: फायरिंग करने के आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल अमीर खान की हालत में सुधार, पीजीआई से मिली छुट्टी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के वार्ड नंबर-2 में मंगलवार को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी दिशांत को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दूसरी ओर घायल अमीर खान की हालत में सुधार है और उसे पीजीआई से छुट्टी दे दी गई। हालांकि गोलीकांड की घटना से लोगों में दशहत है। आरोपी दिशांत उर्फ दिशु और घायल अमीर खान आपस में मित्र थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी ने देसी कट्टे से अमीर खान पर गोली चला दी।
फायरिंग में अमीर खान के हाथ में गोली लगी, जबकि कुछ छर्रे उसके पेट में भी लगे। घटना के तुरंत बाद उसे सिविल अस्पताल नालागढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। अब पीड़ित को उपचार के बाद पीजीआई से छुट्टी दे दी गई है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और दोनों के बीच हुए विवाद के कारणों का पता लगाने में जुटी है। उधर, एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच वैज्ञानिक और पेशेवर तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed