{"_id":"69bab79ae0517473cf0ef855","slug":"villagers-of-three-villages-are-facing-water-problem-for-the-last-two-years-solan-news-c-176-1-sln1013-165379-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: तीन गांवों के ग्रामीण दो वर्षों से लोग झेल रहे पानी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: तीन गांवों के ग्रामीण दो वर्षों से लोग झेल रहे पानी की समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बशोलू खुर्द में लोक चेतना मंच की ओर से आयोजित की गई बैठक
बाहरी लोगों ने किया एकल महिलाओं की जमीनों पर कब्जा
डगरोह, बारड में लोगों को नहीं मिल रही एंबुलेंस रोड की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। धर्मपुर क्षेत्र के तीन गांव में दो वर्षों से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं और विभाग को भी बार-बार इसकी जानकारी दी जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पा रहा। एकल महिलाओं की जमीन पर बाहरी लोगों ने कब्जा कर लिया है और ग्राम डगरोह, बारड में एंबुलेंस रोड की सही सुविधा नहीं है। यह मुद्दे बशोलू खुर्द गांव में बुधवार को उतर हिमालय क्षेत्र में सामूहिक प्रयास से सत्तत् विकास को सुगम बनाना परियोजना के तहत क्षेत्रीय बैठक में उठाए गए।
बैठक में सोलन के जन संगठन के 98 सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान जल शक्ति विभाग धर्मपुर से आए इंदर गर्ग को जन संगठन सदस्यों ने बताया कि ग्राम बशोलू कलां, आंजी ब्राह्मणा, बशोलू खुर्द गांव में बहुत समय पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों के घरों में कभी भी समय पर पानी नहीं आ पाता। इसके अलावा बाहर के आए लोगों ने एकल महिलाओं की जमीनों पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि ग्राम डगरोह, बारड में एंबुलेंस रोड की सुविधा ही नहीं है। विभाग की ओर से लोगों की जन समस्याओं को सुना गया और उन्हें नोट किया गया। इसमें विभाग से आए इंदर गर्ग ने विभाग की योजनाओं और उनके साथ मिलने वाले अनुदान पर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पानी के दुरुपयोग पर जागरूक भी किया। इस दौरान पंचायत स्तर पर बनी कमेटियों के बारे में भी जानकारी ली गई। बैठक में आए लोगों को पानी टेस्टिंग किट के बारे में भी बताया गया। बैठक में आए अन्य अधिकारियों ने लोगों काे विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस बैठक में लोक चेतना मंच संस्था के प्रोग्राम एसोसिएट दीपक पोखरियाल, समन्वयक समिति सदस्य निर्मल चंदेल, कम्युनिटी मोबीलाइजर निशा शर्मा, चंद्र वती, उद्यान विभाग सोलन से मुख्य भीग अधिकारी डॉ. गीतम शर्मा, जल शक्ति विभाग धर्मपुर से निरीक्षक इंस्पेक्टर हरीश ठाकुर मौजूद रहे।
Trending Videos