सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mobile canteen to be set up in Darlaghat on June 28; ex-servicemen to benefit.

Solan News: दाड़लाघाट में 28 जून को लगेगी चलित कैंटीन, पूर्व सैनिकों को मिलेगा लाभ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट में पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए 28 जून को सीएसडी चलित कैंटीन की व्यवस्था की जा रही है। यह सुविधा अंबुजा गेट के पास स्थित एसडीटीओ ट्रांसपोर्ट कांप्लेक्स दाड़लाघाट में उपलब्ध होगी। पूर्व सैनिक हिमाचल प्रदेश उप इकाई दाड़लाघाट लीग व भराड़ीघाट लीग के पूर्व सैनिक इस कैंटीन का लाभ ले सकेंगे। पूर्व सैनिक लीग के प्रधान कैप्टन हीरालाल ने बताया कि दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्रों के पूर्व सैनिकों के लिए इस चलित कैंटीन में विभिन्न प्रकार का सामान उपलब्ध रहेगा। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से अपील की है कि बैग की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण वे अपना बैग साथ लेकर अवश्य आएं। यहां पर पूर्व सैनिकों को उनकी जरूरत का सभी सामान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि हर माह यह चलित कैंटीन की सुविधा यहां पर मुहैया करवाई जाती है, ताकि घरद्वार पर पूर्व सैनिकों को उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed