सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Newly elected representatives pledged to create a drug-free panchayat and develop sports facilities.

Solan News: नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने नशामुक्त पंचायत और खेल सुविधाओं के विकास का लिया संकल्प

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Newly elected representatives pledged to create a drug-free panchayat and develop sports facilities.
रविंद्र सिंह, नवनिर्वाचित प्रधान, ग्राम पंचायत गागुवाल। - फोटो : 1
विज्ञापन
सोलन के भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम में नए प्रधानों-उपप्रधानों ने गिनाईं प्राथमिकताएं

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन के भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य समारोह में 254 नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान व उपप्रधानों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और नए प्रतिनिधियों को शपथ दिलवाई। सुबह 11:00 बजे शुरू हुए इस समारोह में दोपहर 12:14 बजे शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी हुई, जिसके बाद दोपहर 12:45 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ।
शपथ लेने के बाद नए प्रधानों और उपप्रधानों ने अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य फोकस अपनी-अपनी पंचायतों को पूरी तरह से नशामुक्त बनाना और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना है। इसके लिए हर पंचायत में खेल मैदान और जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार करने का ब्लूप्रिंट बनाया जाएगा, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सही मंच मिल सके। इस मौके पर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन, एसपी सोलन टी एसडी वर्मा सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिना भेदभाव के होगा विकास कार्य
मधु शर्मा, प्रधान आंजी मातला ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि पंचायत में अब बिना किसी भेदभाव या पक्षपात के विकास कार्य किए जाएंगे। सड़क और रास्तों का निर्माण प्राथमिकता होगी और सभी ग्रामीणों की समस्याओं को एक समान समझकर हल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

युवाओं के लिए खेल मैदान और लाइब्रेरी

कुनिहार ब्लॉक की भूमती पंचायत के उपप्रधान विनय शर्मा ने कहा कि उन्होंने युवाओं से खेल मैदान और लाइब्रेरी बनाने का जो वादा किया था, उसे जल्द पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही बुजुर्गों और बच्चों के टहलने व खेलने के लिए पार्क का निर्माण भी कराया जाएगा।

शिक्षा से लेकर सिंचाई तक के कार्य हैं बाकी
ग्राम पंचायत हिन्नर की प्रधान संगीता देवी ने कहा कि पंचायत में बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा, खेलकूद की सुविधाएं और किसानों के लिए सिंचाई की सही व्यवस्था करना उनकी प्राथमिकता है। इस कार्यकाल में इन सभी अधूरे कार्यों को पूरा करने का पूरा प्रयास रहेगा।
प्रदूषण और पेयजल समस्या का समाधान जरूरी

ग्राम पंचायत थाना के उपप्रधान खेम चंद ने स्कूलों के भवनों की मरम्मत, पानी की किल्लत और बढ़ते प्रदूषण को गंभीर समस्या बताया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के साथ मिलकर पंचायत में साफ पानी और पुख्ता सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।


नशे के खिलाफ जंग और युवाओं को खेलों से जोड़ना लक्ष्य
गागुवाल नालागढ़ के युवा प्रधान रविंद्र सिंह ने जोर देकर कहा कि उनका सबसे ज्यादा ध्यान पंचायत से नशे की कुप्रथा को दूर करने पर रहेगा। युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए खेल मैदान तैयार किया जाएगा। इसके अलावा पानी, सड़क और रास्तों की समस्याओं को भी सुधारा जाएगा।
प्राथमिकता के साथ होगा हर समस्या का समाधान

प्लासी कलां पंचायत के विकास कुमार ने बताया कि पंचायत में अभी कई बुनियादी समस्याएं हैं। युवाओं को नशे की गर्त से बाहर निकालने के साथ-साथ आम जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

रविंद्र सिंह, नवनिर्वाचित प्रधान, ग्राम पंचायत गागुवाल।

रविंद्र सिंह, नवनिर्वाचित प्रधान, ग्राम पंचायत गागुवाल।- फोटो : 1

रविंद्र सिंह, नवनिर्वाचित प्रधान, ग्राम पंचायत गागुवाल।

रविंद्र सिंह, नवनिर्वाचित प्रधान, ग्राम पंचायत गागुवाल।- फोटो : 1

रविंद्र सिंह, नवनिर्वाचित प्रधान, ग्राम पंचायत गागुवाल।

रविंद्र सिंह, नवनिर्वाचित प्रधान, ग्राम पंचायत गागुवाल।- फोटो : 1

रविंद्र सिंह, नवनिर्वाचित प्रधान, ग्राम पंचायत गागुवाल।

रविंद्र सिंह, नवनिर्वाचित प्रधान, ग्राम पंचायत गागुवाल।- फोटो : 1

रविंद्र सिंह, नवनिर्वाचित प्रधान, ग्राम पंचायत गागुवाल।

रविंद्र सिंह, नवनिर्वाचित प्रधान, ग्राम पंचायत गागुवाल।- फोटो : 1

रविंद्र सिंह, नवनिर्वाचित प्रधान, ग्राम पंचायत गागुवाल।

रविंद्र सिंह, नवनिर्वाचित प्रधान, ग्राम पंचायत गागुवाल।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed