{"_id":"69bda5cbc26ce9372b028a68","slug":"people-waited-for-hours-for-the-death-penalty-but-officials-did-not-arrive-solan-news-c-176-1-ssml1044-165481-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: इंतकाल के लिए घंटों इंतजार करते रहे लोग नहीं पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: इंतकाल के लिए घंटों इंतजार करते रहे लोग नहीं पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हुआ काम, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। भटोलीकलां पटवार सर्कल झाड़माजरी में शुक्रवार को राजस्व विभाग की ओर से लोगों की जमीनों के इंतकाल के लिए समय निर्धारित किया गया था। इसके चलते सैकड़ों लोग बारिश के बीच अपने कार्यों के लिए पटवार सर्कल कार्यालय पहुंचे, लेकिन दोपहर 3 बजे तक इंतजार करने के बावजूद कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। भटौलीकलां पंचायत की पूर्व प्रधान सोनू देवी, दीपक, पूर्व पंच सुरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, रविंदर, रमेश कुमार और हरीश सहित ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बावजूद लोग पूरे दिन इंतकाल के लिए अधिकारियों का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब अधिकारियों को मौके पर नहीं आना था तो लोगों को समय क्यों दिया गया। पूर्व प्रधान सोनू देवी ने कहा कि इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और डीसी सोलन को भेजी जाएगी। उधर, तहसीलदार सतेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यालय में अचानक आधिकारिक कार्य आने के कारण राजस्व अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि इंतकाल के लिए आए सभी लोगों के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा दिए गए हैं और उनका कार्य संबंधित पटवारी की ओर से पूरा कर दिया गया है। यदि फिर भी किसी का काम शेष रह गया है तो पटवारी स्वयं मौके पर जाकर उसे पूरा करेंगे।
Trending Videos