{"_id":"6a6f481978b3db8ef102cf24","slug":"pleasant-weather-in-kasauli-tourists-enjoyed-roasted-corn-and-himachali-siddu-solan-news-c-176-1-ssml1041-175535-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कसौली में मौसम सुहाना, पर्यटकों ने भुट्टे और हिमाचली सिड्डू का लिया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कसौली में मौसम सुहाना, पर्यटकों ने भुट्टे और हिमाचली सिड्डू का लिया आनंद
Sun, 02 Aug 2026 07:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
कसौली बाजार में रविवार को घूमने पहुंचे पर्यटक व स्थानीय लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकेंड पर कसौली में उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी, बारिश और उमस से राहत पाने के लिए बाहरी राज्यों से पर्यटक लगातार पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। पर्यटन नगरी कसौली में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ जुट रही है।
हालांकि, रविवार को अन्य दिनों की तुलना में पर्यटकों की संख्या में थोड़ी कमी दर्ज की गई, लेकिन सुहाने और बादलों भरे मौसम ने कसौली पहुंचे सैलानियों का मजा दोगुना कर दिया। कसौली घूमने आ रहे पर्यटकों को यहां का अलग मौसम का मिजाज खूब आकर्षित कर रहा है। कसौली और हाईवे पर घूमते हुए पर्यटक मौसम का भरपूर आनंद ले रहे हैं। इन दिनों कसौली पहुंचे पर्यटकों के बीच महाराष्ट्र से आए भुट्टे और पारंपरिक हिमाचली सिड्डू बेहद पसंदीदा व्यंजन बने हुए हैं। हाईवे और कसौली के बाजारों में सैलानी इनका लुत्फ उठाते देखे जा सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों से आ रहे पर्यटक शुक्रवार से ही कसौली के प्रसिद्ध होटलों और जंगलों के बीच बने होम-स्टे में एडवांस बुकिंग कराकर पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की आमद से स्थानीय होटलों की ऑक्यूपेंसी फुल चल रही है, जिससे हिमाचल के पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। वीकेंड शुरू होते ही हाईवे पर बाहरी राज्यों के सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें और चहल-पहल देखने को मिल रही है। प्रकृति के सुहाने नजारों, हरे-भरे जंगलों और शांत वातावरण के बीच समय बिताने के लिए कसौली इस मौसम में पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है।