{"_id":"6ad4c2af33fd2b54b40eed11","slug":"rv-and-manasvi-are-the-winners-in-the-science-activity-solan-news-c-176-1-ssml1044-182113-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: साइंस एक्टिविटी में आरवी और मानस्वी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: साइंस एक्टिविटी में आरवी और मानस्वी विजेता
विज्ञापन
नालागढ़ के दून वैली स्कूल मे जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विजेता छात्र मुख्य अतिथि के सा
दून वैली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन
शिवांशु सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और ध्रुविका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। दून वैली पब्लिक स्कूल, नालागढ़ में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन हो गया। प्रतियोगिता में जिले के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल, गणित ओलंपियाड, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर और विज्ञान नाटिका सहित विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभा दिखाई। समापन समारोह में नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा सोलन राज कुमार पराशर ने किया था। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अमरीश शर्मा भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के पहले दिन विज्ञान परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुतियों के साथ 22 विज्ञान नाटिकाओं का मंचन किया गया। दूसरे दिन विज्ञान मॉडल, गणित ओलंपियाड और साइंस एक्टिविटी कॉर्नर की प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञान मॉडल के वरिष्ठ वर्ग में चंडी स्कूल के मोहम्मद वाहिद प्रथम रहे, जबकि कनिष्ठ वर्ग में गोयला के लविश ने पहला स्थान हासिल किया। गणित ओलंपियाड के जूनियर और सीनियर वर्ग में आनंद स्कूल, परवाणू के माधव और लगन प्रथम रहे। सीनियर सेकंडरी वर्ग में एमआरए डीएवी सोलन के आरुष विजेता बने।साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के जूनियर वर्ग में लक्ष्य कॉन्वेंट अर्की की आरवी, सीनियर वर्ग में डीवीपीएस पीरस्थान की मानस्वी और सीनियर सेकंडरी वर्ग में बीएलसीपीएस कुनिहार की समीक्षा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में बीआरडी पब्लिक स्कूल, कालूझिंडा ने पहला, दून वैली पब्लिक स्कूल, नालागढ़ ने दूसरा और शिवालिक वैली पब्लिक स्कूल, कृपालपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वीआर पब्लिक स्कूल, बद्दी के शिवांशु को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और दून वैली पब्लिक स्कूल की ध्रुविका को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। बीआरडी पब्लिक स्कूल की रितिका को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।
परियोजना रिपोर्ट के लिए आठ-आठ टीमों का चयन
वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट प्रतियोगिता के जूनियर और सीनियर वर्गों से आठ-आठ टीमों का चयन अगले स्तर के लिए किया गया। चयनित टीमों में नव ज्योति, शिवालिक वैली, पाइन ग्रोव, एमआरए डीएवी, बीएलसीपीएस कुनिहार, भाटियां, धर्मपुर, दून वैली, बद्दी और पंजेहरा स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हैं।
मेजबान दून वैली पब्लिक स्कूल की छात्रा ध्रुविका ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। समापन समारोह में अतिथियों ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया।