सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sadhvi Rishi Giri expressed concern over female infanticide in Devbhoomi.

Solan News: देवभूमि में कन्या हत्या पर साध्वी ऋषि गिरि ने जताई चिंता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बद्दी (सोलन)। ग्राम पंचायत भाटोलीकलां के प्लांखवाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथावाचक साध्वी ऋषि गिरि जी महाराज ने हिमाचल प्रदेश में हो रही कन्याओं की हत्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देवभूमि कहलाने वाले प्रदेश में इस प्रकार की अमानवीय घटनाएं चिंताजनक हैं। साध्वी ने कहा कि एक ओर लोग साल में चार बार नवरात्र में कंजक पूजन, यज्ञ, हवन करते हैं, वहीं दूसरी ओर देवियों के रूप में मानी जाने वाली कन्याओं की हत्याएं हो रही हैं, जो बेहद दर्दनाक है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि ऐसे मामलों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सख्त कानून बनाए जाएं, ताकि देवभूमि हिमाचल की छवि पर किसी भी प्रकार का धब्बा न लगे। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं और समाज की रचना लड़कियों के बिना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed