{"_id":"69e6278bb4cc48c456076c50","slug":"the-government-should-immediately-pay-the-outstanding-arrears-solan-news-c-176-1-ssml1040-167699-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बकाया एरियर का जल्द भुगतान करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बकाया एरियर का जल्द भुगतान करे सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार में सेवानिवृत्त गृह रक्षकों ने बैठक में उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। कुनिहार में सेवानिवृत्त गृह रक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सेवानिवृत्त गृह रक्षकों ने सरकार से अपने बकाया भुगतान की मांग की है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 तक के एरियर का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है, जो बड़े खेद की बात है। गृह रक्षकों ने सरकार से इस भुगतान की जल्द से जल्द अदायगी की मांग की है। उन्होंने कहा कि गृह रक्षकों को 35, 40 वर्ष की निरंतर सेवा के बाद खाली हाथ घर आना पड़ता है। इन्हें न कोई पेंशन है और न कोई अन्य सुविधा। इसके बावजूद सरकार उनके हक का पैसा भी नहीं दे पा रही। उन्होंने कहा कि इस बुढ़ापे के समय में उन्हें दर दर की ठोकरे खानी पड़ रही हैं। अपने घर का गुजारा करना भी मुश्किल हो रहा है। बच्चों को उच्च शिक्षा व अन्य जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहे। इन्होंने सरकार से अपने हक की कमाई को जल्द से जल्द देने की मांग की है, ताकि इस उम्र में अपना गुजारा कर सके। बैठक में बालक राम, रमेश कुमार, बलदेव, विजय कुमार, जियालाल, जगत राम ,धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X