सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Serla school building not built even after a year, children forced to study in private house

Solan News: एक साल बाद भी नहीं बना सेरला स्कूल भवन, निजी मकान में पढ़ने को मजबूर बच्चे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Serla school building not built even after a year, children forced to study in private house
प्राथमिक स्कूल सेरला का क्षतिग्रस्त भवन। संवाद
विज्ञापन
पिछले साल भूस्खलन में दबा था स्कूल भवन, ग्रामीणों ने दी जमीन, फिर भी नहीं मिला बजट
Trending Videos

मकान मालिक ने नि:शुल्क दिए कमरे
संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। गोयला पंचायत के प्राथमिक स्कूल सेरला के बच्चों को एक साल बाद भी अपना स्कूल भवन नसीब नहीं हो पाया है। वर्तमान में स्कूल एक निजी व्यक्ति के मकान में संचालित हो रहा है। हालांकि मकान मालिक की ओर से स्कूल से कोई किराया नहीं लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष 26 अगस्त को अवकाश के दिन हुए भूमि कटाव के कारण स्कूल के साथ लगती पहाड़ी खिसक गई थी, जिससे स्कूल भवन पूरी तरह दब गया। इस दौरान स्कूल का सामान और जरूरी रिकॉर्ड भी मलबे में दब गया। घटना के बाद कुछ दिनों तक स्कूल बंद रहा, लेकिन बाद में गांव के मनोहर चंद ने अपना मकान स्कूल संचालन के लिए दे दिया। उन्होंने चार कमरे और एक बरामदा उपलब्ध कराया है, जहां वर्तमान में बच्चों की पढ़ाई चल रही है। इधर, गांव के प्यारे लाल, रूप लाल और तारा चंद ने स्कूल के नाम अपनी करीब पांच बिस्वा निजी जमीन दान कर दी है। स्कूल प्रबंधन ने जमीन से संबंधित दस्तावेज तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिए हैं, लेकिन अभी तक भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत नहीं हो पाया है। स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान पूजा देवी ने बताया कि पुराने भवन के दो कमरों की एक ओर की दीवार ही गिरी है, जिसे कम खर्च में ठीक कराया जा सकता है, लेकिन यदि नई जमीन पर भवन नहीं बना तो दान की गई जमीन बेकार चली जाएगी। उन्होंने बीबीएन क्षेत्र के उद्योगों से सीएसआर के तहत स्कूल भवन निर्माण में सहयोग की मांग की है।
कोट
जमीन से संबंधित कागजात उच्च अधिकारियों को भेज दिए गए हैं। जैसे ही बजट स्वीकृत होगा, भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
पार्वती नेगी, बीईईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed