{"_id":"6ad4b5713da9eae68408e7c4","slug":"severe-shortage-of-blood-at-solan-hospital-blood-bank-only-22-units-remain-solan-news-c-176-1-sln1013-182137-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी, 22 यूनिट बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी, 22 यूनिट बचा
विज्ञापन
एबी पॅाजीटिव ब्लड पूरी तरह खत्म, नेगेटिव ब्लड के एक-एक यूनिट बाकी
अस्पताल से परवाणू, नालागढ़ जैसे कई बड़े अस्पतालों के लिए जाता है रक्त
ठंड बढ़ने के बाद रक्तदान शिविर में भी कमी, मरीज परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के ब्लड बैंक को रक्त की कमी से जूझना पड़ रहा है। 250 यूनिट रक्त रखने की क्षमता वाले ब्लड बैंक में केवल 22 यूनिट रक्त बचा है। इससे मरीजों को जरूरत के समय रक्त जुटाने में परेशानी हो रही है। आपातकालीन स्थिति में कई मरीजों के तीमारदारों को खुद रक्तदाता का इंतजाम करना पड़ रहा है। अस्पताल में ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों को भी रक्त की व्यवस्था करने में दिक्कतें आ रही हैं।
अस्पताल के ब्लड बैंक में एबी पॉजिटिव रक्त पूरी तरह खत्म हो गया है। ए पॉजिटिव के दो और बी पॉजिटिव के 10 यूनिट ही शेष हैं। ओ पॉजिटिव के छह यूनिट उपलब्ध हैं। वहीं, ए, बी, ओ और एबी नेगेटिव रक्त समूहों का केवल एक-एक यूनिट बचा है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के ब्लड बैंक से ईएसआई अस्पताल परवाणू और नालागढ़ समेत अन्य अस्पतालों को भी रक्त उपलब्ध करवाया जाता है। ऐसे में रक्त की कमी से आपूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। ठंड बढ़ने के साथ रक्तदान शिविरों की संख्या में कमी आने से भी ब्लड बैंक में रक्त का भंडार घट रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि अस्पताल प्रशासन अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त जुटाने का प्रयास कर रहा है। सर्दियों में रक्तदान शिविर कम आयोजित होते हैं। ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।