सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shooting competition begins in Kaithlighat

Solan News: कैथलीघाट में शुरू हुई निशानेबाजी प्रतियोगिता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में 350 शूटर हुए शामिल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला राइफल एसोसिएशन की ओर से कंडाघाट के कैथलीघाट महालक्ष्मी फर्नीचर के समीप 11वीं जिला स्तरीय तीन दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में हिमाचल के साथ-साथ भारी राज्यों के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। जिला राइफल एसोसिएशन के महासचिव विजय ठाकुर ने बताया कि इसमें लगभग 350 शूटर भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में .22 राइफल 50 मीटर, .22 पिस्टल 50 व 25 मीटर, .32 सेंटर फायर पिस्टल 25 मीटर और ट्रैप शूटिंग (12 बोर) की प्रतियोगिताएं हो रही हैं। 10 मीटर एयर पिस्टल व राइफल प्रतियोगिताएं इसी अवधि में श्री बालाजी गन फायर शूटिंग अकादमी बाइपास सोलन में आयोजन की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के लिए आर्म्स एमुनिशन प्रतिभागी शूटर्स को एसोसिएशन की ओर से मौका पर उपलब्ध करवाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य किया गया है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के महासचिव ईश्वर रोहाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed