{"_id":"6a4e571a53d5220d8b0fca26","slug":"students-planted-deodar-and-chir-pine-saplings-in-galanag-village-solan-news-c-176-1-ssml1040-173474-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्यार्थियों ने ग्राम गलानग में रोपे देवदार और चीड़ के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्यार्थियों ने ग्राम गलानग में रोपे देवदार और चीड़ के पौधे
Wed, 08 Jul 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
पौधारोपण करते राजकीय महाविद्यालय सोलन के इको लिट्रेसी क्लब के सदस्य। स्रोत : कॉलेज प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डिग्री कॉलेज सोलन की ओर से किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। वन महोत्सव सप्ताह के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय सोलन के ईको-लिटरेसी क्लब, पर्यावरण विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद शिमला के सहयोग से यह कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्राम गलानग किया गया।
यह पूरा अभियान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल समन्वय डॉ. तन्वी कपूर तथा डॉ. त्रिवेणी द्वारा किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्राध्यापकों, एनएसएस स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए देवदार एवं चीड़ के 40 पौधे रोपे। पौधे लगाने के साथ-साथ कॉलेज के स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों को पौध रोपण के महत्व, जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण को बचाने के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने इस मौके पर कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाएं, बल्कि उनकी सही ढंग से देखभाल भी करें ताकि एक हरित और सतत भविष्य का निर्माण किया जा सके।