{"_id":"69bab1b3f62d4d1ca70d0348","slug":"the-jatra-of-daano-dev-maharaj-will-reach-kunihar-on-ram-navami-solan-news-c-176-1-ssml1040-165370-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रामनवमी पर कुनिहार पहुंचेगी दानों देव महाराज की जातर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रामनवमी पर कुनिहार पहुंचेगी दानों देव महाराज की जातर
विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारियों को लेकर 21 मार्च को कुनिहार में होगी अहम बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। श्री रामनवमी के पावन अवसर पर दानों देव महाराज की पारंपरिक जातर कुनिहार पहुंचेगी। देव आशीर्वाद से जुड़े इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
जानकारी के अनुसार, गत संक्रांति के अवसर पर देव स्थान सुन्नी में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान दानों देव महाराज से रामनवमी पर कुनिहार आगमन के लिए प्रार्थना की गई थी। देवता ने भक्तों की प्रार्थना को स्वीकार करते हुए इस वर्ष भी जातर के लिए अपनी सहमति प्रदान की है। इसके बाद से ही स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस बार भी जातर के दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों, श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार 21 मार्च को शाम 7:00 बजे ठाकुरद्वारा मंदिर कुनिहार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाएं, सुरक्षा, स्वागत और अन्य जरूरी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी। आयोजकों ने दानों देव क्षेत्र की सभी समितियों के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और आम श्रद्धालुओं से बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेने का आग्रह किया है। सभी के सहयोग और सहभागिता से ही इस धार्मिक आयोजन को सफल और यादगार बनाया जा सकता है।
Trending Videos