सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The Municipal Corporation has deployed 19 officers and employees on election duty.

Solan News: नगर निगम ने 19 अधिकारी व कर्मचारी लगा दिए चुनाव ड्यूटी पर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरवासियों को जारी नहीं हो पा रहे प्रॉपर्टी टैक्स समेत अन्य तरह के बिल
Trending Videos

13 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को 1 अप्रैल को जारी होने थे बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन ने 19 अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों लगा दी है। इससे अब शहर में प्रॉपर्टी टैक्स समेत अन्य सभी तरह के बिल जारी नहीं हो पा रहे। पहली अप्रैल को यह बिल जारी किए जाने थे। खास बात यह है कि इसमें जो कर्मचारी बिल बनाता था, उसकी ड्यूटी भी चुनाव में लगा दी है। वहीं दूसरी ओर लोग प्रॉपर्टी टैक्स समेत अन्य सभी तरह के बिलों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि निगम के अधिकारियों का कहना है कि कई बिल वह ऑनलाइन भी जारी करते हैं। शहर में कुल 13,313 लोगों को पहली अप्रैल को प्रॉपर्टी टैक्स के बिल जारी होने से इसके साथ ही पुराना टैक्स न चुकाने वाले लोगों को नोटिस भी भेजे जाने थे, लेकिन अब न तो बिल जारी हो पाए और न ही डिफाल्टरों को नोटिस दिए गए। वहीं अगर बिल जारी होने में देरी होती है तो लोगों को पेनल्टी पड़ने का भी डर रहेगा। इसके अलावा शहर में जो काम चल रहे हैं, उनमें पैसे और अन्य तरह की डिटेल भी पार्षदों को नहीं मिल पा रही है। वहीं निगम में बिलों से संबंधित जानकारी लेने आए लोगों को भी वापस भेजा जा रहा है क्योंकि बिल की डिटेल देखने वाले कर्मचारी चुनाव से संबंधित कार्याें में लगे रहते हैं।

इनसेट
हर वार्ड के लिए एक कर्मचारी
नगर निगम सोलन में कुल 17 वार्ड हैं और हर वार्ड की चुनाव तैयारियों के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इससे निगम के कुछ कक्षों से एक तो कुछ से दो कर्मचारियों को चुनावों का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं टैक्स एकत्र करने के लिए नोटिस जारी करने व बिल जारी करने वाले कर्मचारी को भी चुनावाें के कार्य के लिए उपायुक्त कार्यालय में नियुक्त किया गया है। इस कारण अब लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स के बिल का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
अभी और की भी लग सकती है ड्यूटी
जल्द चुनाव की तिथियां घोषित होने वाली है। जिसके बाद आचार संहिता लग जाएगी। वहीं उसके बाद निगम के कई अन्य कर्मचारियों की ड्यूटियां भी चुनाव में लगाई जाएगी, जिससे यहां पर अपने कार्य करवाने के लिए आने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी। हाईकोर्ट ने मई के अंत तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए हैं। ऐसे में अब दो माह तक लोगों को परेशानी होना तय है।
कोट
नगर निगम के कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी चुनाव खत्म होने तक लगती रहेगी। लोगों को बिल अब ऑनलाइन माध्यम से ही दिए जा रहे हैं। निगम की ओर से लोगों को सुविधाएं देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। वहीं लोगों को हो रही असुविधाओं की जांच कर उन्हें भी ठीक करने की कोशिश की जाएगी।
- चेतन चौहान,संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed