{"_id":"69d0090f163a712139016c3f","slug":"the-smugglers-attacked-the-forest-guard-and-pushed-him-into-a-ditch-solan-news-c-176-1-ssml1044-166454-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खैर तस्करों ने वन रक्षक पर किया हमला, धक्का देकर खाई में गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खैर तस्करों ने वन रक्षक पर किया हमला, धक्का देकर खाई में गिराया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामशहर के जागली का मामला, सिर व कान पर आई चोटें, तीन टांके लगे
पिकअप में घास से नीचे खैर के 17 मोच्छे ले जा रहे थे वन काटू, विभाग ने नाके पर रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के रामशहर क्षेत्र में खैर तस्करों के हौसले बुलंद हैं। जागली गांव में अवैध लकड़ी पकड़ने गई वन विभाग की टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। तस्करों ने एक वन रक्षक को धक्का देकर खाई में गिरा दिया, जिससे पत्थर से टकराने के कारण उनके सिर और कान पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल वन रक्षक के सिर पर तीन टांके लगे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार वन उपमंडल रामशहर की टीम ने आरओ प्रेम पटियाल के नेतृत्व में जागली गांव में नाका लगा रखा था। इस दौरान एक पिकअप को जांच के लिए रोका गया, जिसमें घास के नीचे खैर के 17 मोच्छे छिपाकर ले जाए जा रहे थे। जब टीम ने घास हटाकर तलाशी लेनी शुरू की, तो तस्करों ने विरोध शुरू कर दिया। जैसे ही वन रक्षक ने पिकअप को रोकने और तलाशी लेने का प्रयास किया, आरोपी वीरेंद्र उर्फ सोनू ने उन्हें जोर से धक्का दे दिया। धक्का लगने से वन रक्षक अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरे और उनका सिर पत्थर से जा टकराया। लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप कब्जे में
पुलिस ने इस मामले में पिकअप चालक जगदीश चंद (निवासी सरौर), वीरेंद्र उर्फ सोनू (निवासी रतवाड़ी) और श्याम लाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लकड़ी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
कोट
अवैध खैर की लकड़ी ले जा रहे तस्करों ने ड्यूटी पर तैनात वन रक्षक पर हमला किया है। नालागढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और वन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विकल्प यादव, डीएफओ, नालागढ़
Trending Videos