{"_id":"6987492549632eb1c409fd65","slug":"the-weather-took-a-turn-the-temperature-dropped-by-three-degrees-due-to-cold-winds-solan-news-c-176-1-ssml1040-162810-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मौसम ने ली करवट, ठंडी हवा से तीन डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मौसम ने ली करवट, ठंडी हवा से तीन डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में धूप खिलने के साथ चली तेज हवा
10 फरवरी से बिगड़ेगा मौसम, बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के मौसम में बीते कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बीते दो-तीन दिनों से दिन के समय तेज धूप खिलने से गर्मी का एहसास होने लगा था। शनिवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली। दिन के समय तेज हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। इसके कारण लोग धूप में भी अधिक देर तक खड़े नहीं हो पा रहे थे और ठंड का एहसास हो रहा था।
मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी 2.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जहां दिन का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, वहीं शनिवार को यह घटकर 19.4 डिग्री सेल्सियस रह गया।
बीते कुछ दिनों से मौसम की आंख-मिचौनी लोगों की सेहत पर भी असर डाल रही है। दिन के समय धूप निकल रही है, जबकि सुबह और शाम को ठंड बनी हुई है। इस बदलते मौसम के कारण लोग सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने से ओपीडी भी प्रभावित हुई है। नौणी स्थित पर्यावरण विभाग के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 10 फरवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। इस दौरान जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 12 फरवरी तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है।
Trending Videos